फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर हुआ मां दुर्गा का पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

अष्टमी का दिन मां दुर्गा को समर्पित किया गया है : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखण्ड ज्योति पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मां दुर्गा का आहवान कर पूजा अर्चना की गई एवं मंगल कामना की गई। इससे पूर्व सुबह फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी होने पर भगवान विष्णु की पूजा व आराधना की गई। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि वीरवार का दिन वैसे भी भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे के बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ हो गई है जो 7 मार्च की सुबह तक रहेगी। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि अष्टमी का दिन मां दुर्गा को समर्पित किया गया है। इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन पूजन करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सभी प्रकार के दुखों और कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इसी अवसर पर मां दुर्गा को फूल, चंदन, रोली, अक्षत, सिंदूर, चूड़ी, कुमकुम और श्रृंगार का समान अर्पित करने के उपरांत दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। पूजन में स्वामी संतोषानंद, प. मनोज शर्मा, बबीता शर्मा, संगीता, मनोहर लाल, विजयन्ती देवी, डा. हरदेव सिंह, बिल्लू पुजारी, आकाश पुरी इत्यादि भी शामिल हुए।
महंत जगन्नाथ पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान मार्च महीने में बेल वाली सब्जियों से अधिक लाभ ले सकते हैं : डा. सी. बी. सिंह

Fri Mar 7 , 2025
किसान मार्च महीने में बेल वाली सब्जियों से अधिक लाभ ले सकते हैं : डा. सी. बी. सिंह। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बेल वाली सब्जियों के लिए मौसम भी अनुकूल रह सकता है। कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह का कहना है कि परम्परागत खेती के […]

You May Like

advertisement