किसान मार्च महीने में बेल वाली सब्जियों से अधिक लाभ ले सकते हैं : डा. सी. बी. सिंह

किसान मार्च महीने में बेल वाली सब्जियों से अधिक लाभ ले सकते हैं : डा. सी. बी. सिंह।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बेल वाली सब्जियों के लिए मौसम भी अनुकूल रह सकता है।

कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह का कहना है कि परम्परागत खेती के मुकाबले किसानों को सब्जियों की खेती से अधिक लाभ मिल सकता है। किसानों की सब्जियों की खेती के लिए कुशल कृषि विशेषज्ञों से जानकारी के साथ मौसम की भी जानकारी रखनी चाहिए। इससे सब्जी की फसल का सही उत्पादन एवं बीमारियों से भी बचाव होगा। डा. सिंह ने कहा कि मार्च महीने में बेल वाली सब्जियों करेला, तुरई, लौकी और कद्दू की खेती की जा सकती है। ये सब्जियां बेल वर्गीय हैं। उन्होंने कहा कि मार्च में तोरई, ककड़ी, बैंगन, भिंडी, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, नींबू, पुदीना इत्यादि भी उगाया जा सकता है। डा. सिंह ने सब्जियों को उगाने के संबंध में किचन गार्डनिंग के भी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि घरों में जमीन के अभाव में बेल वाली सब्जियों को गमलों में लगाया जा सकता है। गमलों में इन सब्जियों के बीज लगाकर पौधे आ सकते हैं। घर में सब्जियों से घर की रसोई के लिए अच्छी ताजा सब्जी मिल सकती है। डा. सिंह ने घर में उगाई जाने वाली सब्जियों के बारे कहा कि कई ऐसी सब्जियां है जिनका एक बार पौधा लगाने के बाद लगातार सब्जियां मिलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि लौकी को उगाने के लिए अधिक जगह की जरूरत नहीं पड़ती है। गर्म और आर्द्र जलवायु इस सब्जी की फसल के लिए काफ़ी उपयुक्त मानी जाती है। भिंडी की बिजाई मार्च के पहले हफ्ते में कर लेनी चाहिए। अप्रैल-मई में भिंडी की फसल फल देना शुरू कर देगी।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह पौधे का निरीक्षण करते हुए एवं जानकारी देते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में सांसद नवीन जिंदल के लिए होगा महायज्ञ

Fri Mar 7 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने शुरू किया अनुष्ठान। कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : जग ज्योति दरबार में देश के प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के कल्याण तथा उन्नति के लिए 9 मार्च को महंत राजेंद्र पुरी व अन्य संत महापुरुषों […]

You May Like

advertisement