जग ज्योति दरबार में सांसद नवीन जिंदल के लिए होगा महायज्ञ

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने शुरू किया अनुष्ठान।

कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : जग ज्योति दरबार में देश के प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के कल्याण तथा उन्नति के लिए 9 मार्च को महंत राजेंद्र पुरी व अन्य संत महापुरुषों द्वारा महायज्ञ किया जाएगा। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में दरबार के श्रद्धालु भी शामिल होंगे। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि वीरवार को जग ज्योति दरबार में चार दिवसीय अनुष्ठान प्रारम्भ हो चुका है। इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी को महायज्ञ के अवसर पर होगी। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल हमेशा कुरुक्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं और यहां के लोग भी उनको चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि महंत राजेंद्र पुरी पहले भी भीषण गर्मी में गत वर्ष सांसद नवीन जिंदल के लिए कठोर अग्नि तपस्या कर चुके हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि अग्नि तपस्या का फल मिला और नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र के सांसद बने। इस मौके पर अनुष्ठान में स्वामी रघुनाथ देव, स्वामी हरिराम, डा. नरेंद्र कुमार, विनय गुप्ता, सुखदेव सिंह, सुरेंद्र पाल, अजय राठी, विजय राठी व मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी हवन करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनडीए के छात्रों हेतु गुरुकुल में हुआ विशेष ‘गाइडेंस सैशन’

Fri Mar 7 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : गुरुकुल के एन.डी.ए ब्लॉक में छात्रों के लिए विशेष ‘गाइडेंस सैशन’ हुआ जिसमें ब्रिगेडियर विकास कुमार, ग्रुप कमांडर एन.सी.सी. अम्बाला और कर्नल हरप्रीत सिंह, कमांडिंग ऑफिसर 10 हरियाणा बटालियन, कुरुक्षेत्र विशेष रूप से पधारे। गुरुकुल पहुंचने पर दोनों अतिथियों का निदेशक ब्रिगेडियर […]

You May Like

advertisement