आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन मेहनगर तरवां नें मनाया होली मिलन समारोह

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन मेहनगर तरवां नें मनाया होली मिलन समारोह

आजमगढ़ तरवां – आजमगढ़ के तरवा स्थित पत्रकार कार्यालय पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन मेहनगर तरवां द्वारा रविवार 09 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया |सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर संगठन के जिला संरक्षक दीपक सिंह ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। इसे हंसी खुशी मनाना चाहिए।होली के रंगों में सकारात्मकता होती है, खुशियों का सम्मान होता है। होली के रंग मानव के बीच के हर प्रकार के मतभेद को मिटाते हैं। जो व्यक्ति जीवन के रंगों का सम्मान करता है, उस व्यक्ति का हर दिन होली के समान होता है। जिलाध्यक्ष विशाल सिंह नें कहा की संगठन द्वारा पत्रकारों के हित में काफी बेहतर काम किया जा रहा हैं।संघ के सदस्य स्वच्छ पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। यहीं संघ की असली ताकत है। पत्रकारों के सम्मान के लिए गलत तत्वों से हमेशा दूर रहें। वही संगठन के तहसील अध्यक्ष डॉ रामसुन्दर नें सभी पत्रकारों से बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कुछ विचार विमर्श किये ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके | इस मौके पर पत्रकार गणेश गुप्ता, पत्रकार अजय अनंत चौधरी, पत्रकार जय शर्मा, संतलाल सहित अन्य कई पत्रकार मौजूद रहे |

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉक्टर मनीष चौहान जी ने रायबरेली शहर के छजलापुर में चल रही श्री बाल कृष्णा शुक्ला जी के यहां भव्य श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण

Mon Mar 10 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत ब्रेकिंगडॉक्टर मनीष चौहान जी ने रायबरेली शहर के छजलापुर में चल रही श्री बाल कृष्णा शुक्ला जी के यहां भव्य श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया, उनके परिवार का हार्दिक आभार l

You May Like

Breaking News

advertisement