देहरादून में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का पहला राज्य स्तरीय अधिवेशन सम्पन्न

सागर मलिक

देहरादून के रिंग रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ उत्तराखंड के पहले अधिवेशन का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 1579 आरोग्य मंदिर हैं। सीएचओ के साथ ऐसे केंद्र में एएनएम, आशा और योग प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे। साथ ही, हर गांव में स्वास्थ्य चौपाल लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले बुखार की एक गोली के लिए आमजन को लंबी दौड़ लगानी पड़ती थी, अब 1500 सीएचओ की तैनाती से यह समस्या खत्म हो गई है।

उत्तराखंड के गांवों में 12 तरह की सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 30 मार्च तक विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में 1500 नर्सिंग अधिकारी नियुक्त कर दिए जाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम

Thu Mar 13 , 2025
सीएम आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम,सागर मलिक उत्तराखंड में लोगों पर होली का खुमार छाया हुआ है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आवास में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को होली की बधाई देने पहुंचे. […]

You May Like

advertisement