एक बार फिर रायबरेली के मौजूदा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को इसी पद पर आसीन किया

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन कुमार

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष मंडल ने आज घोषित जिला अध्यक्षों की सूची में एक बार फिर रायबरेली के मौजूदा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को इसी पद पर आसीन किया है। बुद्धिलाल पासी को एक बार फिर जिला अध्यक्ष के पद पर आसीन कराकर भाजपा ने अनुसूचित व पिछड़ी जाति को साधने का काम किया है। इससे पहले उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए 2023 में जिला अध्यक्ष बनाया गया था। अबकी बार फिर से भाजपा ने 2027 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए उन्हें दोबारा पार्टी की कमान दी है। बुद्धिलाल पासी लंबे समय से भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। आईटीआई की कर्मचारी यूनियन से राजनीति की शुरुआत करने वाले बुद्धिलाल पासी वार्ड सभासद भी रह चुके हैं। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता बताते हैं कि बुद्धि लाल पासी लगभग 30 साल से जुड़े हैं। बुद्धिलाल वर्ष 2016 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी आसीन रह चुके हैं। भाजपा की सक्रिय राजनीति से पहले बुद्धिलाल आईटीआई में नौकरी के दौरान कर्मचारी यूनियन की पिछड़ी का नेतृत्व करते थे। बाद में यह कर्मचारी यूनियन के भाजपा एससी वर्ग की तरफ से नेता बने। फिलहाल 70 साल के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी साल 2024 में भाजपा के सांसद उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को जीत का सेहरा नही पहना सके थे। ऐसे में देखना होगा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह अपनी पार्टी के लिए क्या कमाल कर पाते हैं।

बाइट.. बुद्धिलाल पासी… नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष भाजपा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय चुनाव सम्पन्न

Mon Mar 17 , 2025
उत्तराखंड: राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय चुनाव सम्पन्न,सागर मलिक उत्तराखण्ड देहरादून पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोडवेज परिषद कार्यलय गांधी रोड में राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रान्तीय चुनाव अधिकारी श्री रामचन्द्र रतूड़ी एंव रमेश चन्द बिंजौला जी की अध्यक्षता में करायें गये । चुनाव प्रारम्भ होने […]

You May Like

advertisement