हरिद्वार में सनसनी खेज वारदात, नशे में पत्नी की पिटाई कर फर्श पर पटका सिर हुई मौत

हरिद्वार में सनसनी खेज वारदात, नशे में पत्नी की पिटाई कर फर्श पर पटका सिर हुई मौत,
सागर मलिक

हरिद्वार)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में शराब के नशे में विवाद होने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर उसका सिर फर्श पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों की शादी के अभी महज 3 साल ही हुए थे। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। घटना के बाद आरोपित फरार हो है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदर जुड़ गांव निवासी इरशाद की शादी 3 साल पहले रसूलपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी इसराना से हुई थी। अभी तक इनके कोई बच्चा नहीं है। आरोप है की शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए परेशान कर रहा था।

घटना के बाद आरोपित फरार
शनिवार की शाम इरशाद शराब पीकर घर आया उसने घर जाकर किसी बात को लेकर इसराना के साथ विवाद कर दिया। आप है कि उसने इसराना की पिटाई कर उसके सिर को फर्श पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया।

आननफानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने दिया मंत्री मंडल से इस्तीफा

Mon Mar 17 , 2025
देहरादून: कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने दिया मंत्री मंडल से इस्तीफा,सागर मलिक कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आज मेरे प्रदेश ने मेरे प्रति वातावरण बनाया गया उससे मुझे कष्ट है : प्रेम चंद आंदोलनकारी रहते हुए […]

You May Like

advertisement