इस्माईलाबाद, जिला कुरुक्षेत्र मे अवैध नशीले पदार्थ का कारोबारी हरियाणा एनसीबी ने धरा, मुकदमा दर्ज

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र एनसीबी युनिट ने की नशा तस्करों पर कार्यवाही।
4.870 किलोग्राम अवैध नशीले पदार्थ चुरा पोस्त सहित काबू।
आरोपी पंजाब का रहने वाला, तस्करी मे इस्तेमाल कैंटर सहित काबू।
थाना इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र मे एन.डी.पी. एस.अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।

कुरुक्षेत्र 27 अप्रैल : हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करने में हरियाणा एनसीबी लगातार सफलताएं पा रही है। इसी कड़ी में सफलता प्राप्त करते हुए ब्यूरो की कुरुक्षेत्र यूनिट ने जिले के इस्माईलाबाद थाना एरिया के क्लासिक फार्म इस्माईलाबाद के नजदीक से अवैध नशीले पदार्थ के कारोबार मे लिप्त एक नशा तस्कर को कैंटर सहित गिरफ्तार किया। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देशों पर पुरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी कुरुक्षेत्र यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक श्री जगबीर सिंह के निर्देशन में सहायक उप निरिक्षक सुरेन्द्र अपनी टीम के साथ थाना इस्माईलाबाद के एरिया मे अंबाला कैथल हाइवे पर मौजूद था। तभी गुप्त सूचना मिली कि एक नशा तस्कर जो अपने कैंटर मे अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करता है जो अपने कैंटर सहित अंबाला कैथल हाइवे इस्माईलाबाद में बाईपास पर बनी टायर पंक्चर की दुकान के पास खड़ा है। अगर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त कार्यवाही की जाए तो आरोपी को अवैध नशीले पदार्थ चुरा पोस्त सहित काबू किए जा सकता है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इस्माईलाबाद मे अंबाला कैथल हाइवै पर क्लासिक फार्म के पास से आरोपी को कैंटर सहित काबू किया। आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र मोहन लाल के रूप मे हुई। जो गाँव जौला कलाँ जिला मोहाली, पंजाब का रहने वाले है। राजपत्रित अधिकारी को मोके पर बुलाकर तलाशी ली गई तो आरोपी के कैंटर से 4.870 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ चुरा पोस्त बरामद हुआ। अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की नशे के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी पर थाना इस्माईलाबाद, जिला कुरुक्षेत्र मे एन.डी.पी.एस. अधिनियम कि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आगे आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। आमजन के सहयोग और उनकी सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विजन 2047 को पूरा करने के लिए ‘स्व’ को पहचानना जरूरी : सुरेश सोनी

Mon Apr 28 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुवि एवं स्वदेशी शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ‘विजन 2047ः समृद्ध और महान भारत’ पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ सफल समापन। कुरुक्षेत्र, 27 अप्रैल : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाहक सुरेश सोनी ने कहा कि विजन 2047 को पूरा करने के […]

You May Like

advertisement