मैं नही हम की नीति से चलता है श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा : डॉ. इन्दु बंसल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मुख्यमंत्री नायब सैनी से जल्द मिलेगा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का प्रतिनिधि मंडल।

सोनीपत, 18 मार्च : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में सोनीपत में सम्पन्न हुई, जिसमें संघ को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ नई दिल्ली की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा प्रदेश में मजबूती के साथ पत्रकारों के हितों के लिए लड़ाई लड़ रहा है। डॉ. बंसल ने कहा कि पत्रकारों के मान – सम्मान व हक की इस लड़ाई में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा में हर वर्ग जैसे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व डिजिटल मीडिया से पत्रकारों को समानता से शामिल किया गया हैं। डॉ. बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा मैं की नीति से ऊपर उठकर हम की नीति पर चलते हुए पत्रकारों के हक के लिए सभी वर्गों से पत्रकारों को साथ लेकर चल रहा है। डॉ. बंसल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग की छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र की तर्ज पर हरियाणा में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून बने व सख्ती से लागू हो जिस के लिये अतिशिघ्र श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का एक दल हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करेगा व पत्रकारों की समस्याओं से अवगत करवाएगा।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानव को सन्मार्ग पर लाने के लिए प्रभु धरा पर अवतरित होते हैं–साध्वी श्रेया भारती

Tue Mar 18 , 2025
(पंजाब)फिरोजपुर 18 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 16 से 22 मार्च तक सायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक फाजिल्का की पुरानी सब्जी मंडी नजदीक परशुराम मन्दिर में भव्य श्री राम कथा का आयोजन […]

You May Like

advertisement