आजमगढ़:मदरसा शिक्षक के यहां ED की छापेमारी, ब्रिटेन की नागरिकता के बाद भी ले रहा था वेतन

आजमगढ़।सदर तहसील मुबारकपुर क्षेत्र में मदरसा शिक्षक शमशुलहुदा के अस्थाई आवास पर ED ने छापेमारी की कार्रवाई की है। ब्रिटेन की नागरिकता लेने के बावजूद भारत में वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ लेने के आरोप में जांच तेज हो गई है।बता दें कि संतकबीरनगर निवासी शमसुल हुदा खान 12 जुलाई 1984 को आजमगढ़ के मदरसा ‘दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम’ में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हुए थे। वर्ष 2007 में वह ब्रिटेन चले गए और वर्ष 2013 में वहां की नागरिकता भी प्राप्त कर ली।आरोप है कि ब्रिटिश नागरिकता लेने के बाद भी उन्होंने भारत के मदरसे से 31 जुलाई 2017 तक वेतन लिया। विभागीय मिलीभगत के चलते उन्हें अनियमित चिकित्सा अवकाश भी स्वीकृत होता रहा। बताया जाता है कि करीब 16 लाख रुपये वेतन के रूप में अवैध रूप से प्राप्त किए गए। वर्ष 2017 में उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति भी दे दी गई।इस मामले में शासन ने पहले ही मदरसे की मान्यता रद्द कर दी थी और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक एसएन पांडे, गाजियाबाद के डीएमओ साहित्य निकट सिंह, बरेली के लालमन और अमेठी के प्रभात कुमार को निलंबित किया जा चुका है। इन पर आजमगढ़ में तैनाती के दौरान लाभ पहुंचाने का आरोप है।फिलहाल मुबारकपुर स्थित अस्थाई आवास पर सुबह से ईडी की छापेमारी जारी है, लेकिन अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बताने से कतराते रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी का शिक्षकों ने पुलिस के धक्का मुक्की के बीच में ही किया पुतला दहन

Wed Feb 11 , 2026
आजमगढ़ ।कलेक्टर चौराहे पर भारी संख्या में शिक्षकों ने पुलिस के धक्का मुक्की बाद भी शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी का किया पुतला दहन। शिक्षकों ने बताया2011 के पूर्व नियुक्त लाखों शिक्षकों पर वर्तमान समय मे थोपी जा रही टेट परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी द्वारा संसद […]

You May Like

Breaking News

advertisement