भारतीय जनता पार्टी के दोनों नवयुक्त जिला अध्यक्षों का स्वागत समारोह का कार्यक्रम हुआ संपन्न

भारतीय जनता पार्टी के दोनों नवयुक्त जिला अध्यक्षों का स्वागत समारोह का कार्यक्रम हुआ संपन्न

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी द्वारा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह व लालगंज के जिलाध्यक्ष विनोद राजभर का स्वागत कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित मेहता पार्क में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व एम एल सी गोविन्द नारायण शुक्ला का अगवानी स्वागत के लिए भाजपा में उपाध्यक्ष हरिबंस मिश्रा अपने समर्थकों के साथ अनवरगंज बाईपास पर पहुंच कर मुख्य अतिथि,अगवानी व स्वागत कर जिला पार्टी कार्यालय पर पहुंचे । दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौराहों पर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह अपने आवास ग्राम कटाई से प्रातः कार्यक्रम स्थल कलेक्ट्रेट स्थित मेहता पार्क के लिए निकले तो मार्गं में विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व एम एल सी गोविन्द नारायण शुक्ला ने दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह और लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। उन्होंने कहा कि स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने जो उत्साह दिखाया है जो जनसमूह स्वागत कार्यक्रम में उमड़ा है उसे देखते हुए हमें पूरा विश्वास हो गया कि दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ में भी विजय हासिल कर विधानसभा पहुंचने का काम होने जा रहा है। दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने चुनाव का बिगुल आज से ही बजा दिया है।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मुझको एकबार फिर से आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया है । इसके लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूंऔर आप सभी को यह विश्वास दिलाता हूं की आप सभी के सहयोग से आजमगढ़ में भाजपा को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा।
इस अवसर पर लालगंज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही यह संभव है कि एक साधारण कार्यकर्ता भी भाजपा का जिलाध्यक्ष बन सकता है मैं भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और यह विश्वास दिलाता हूं की नेतृत्व ने मुझपर जो विश्वास किया है उसपर खरा उतरने का काम करूंगा।
इस अवसर पर पुर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह,पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, रामाधीन सिंह,मुराहू राजभर, पूर्व सांसद संतोष सिंह, जयनाथ सिंह, श्रीकृष्ण पाल, घनश्याम पटेल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, माला द्विवेदी, संगीता आजाद, ऋषिकांत राय, अशोक सिंह, लक्ष्मण मौर्या, वन्दना सिंह, सत्येन्द्र राय, मंजू सरोज कल्पनाथ पासवान, जनार्दन सिंह गौतम, हरेन्द्र सिंह, राम दर्शन यादव, कन्हैया निषाद विनोद राय, शिवनाध सिंह, प्रेम प्रकाश राय, पदाधिकारी व हजारो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑटो में महिलाओं ने उड़ाई सोने की चेन, आरोपी मौके से फरार

Tue Mar 25 , 2025
ऑटो में महिलाओं ने उड़ाई सोने की चेन, आरोपी मौके से फरार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुराने रोडवेज स्थित सिकलापुर चौराहे और बरेली कॉलेज के बीच एक ऑटो चालक और उसमें सवार कुछ महिलाओं ने मिलकर एक दंपती को शिकार बनाया। आरोपियों ने महिला के गले से सोने […]

You May Like

advertisement