दो महिलाओं ने की आत्महत्या, एक का मौके से मिला सुसाइड नोट

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। पहली घटना प्रेमनगर क्षेत्र की है, जबकि दूसरी घटना सुभाषनगर क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमनगर पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
प्रेम नगर क्षेत्र के चाहवाई 60 वर्षीय महिला पोस्ट ऑफिस एजेंट इंदिरा जौहरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने किसी व्यक्ति द्वारा लगातार परेशान किए जाने का जिक्र किया है। मृतका के बेटे ईशान सुंदरम ने बताया कि उनकी मां रोज की तरह तिवरी नाथ मंदिर में पूजा करने जाती थीं। सोमवार सुबह घर की मेड आई तो उन्होंने देखा कि इंदिरा जौहरी घर पर नहीं हैं। तलाश करने पर वे छत पर बने स्टोर में बेहोश पड़ी मिलीं। परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना में सुभाषनगर स्थित ईश्वरी भवन में सोमवार सुबह 23 वर्षीय अंजली पाल ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंजलि का पति नरेंद्र पाल रेलवे में असिस्टेंट ड्राइवर के पद पर तैनात है। घटना के समय वह ट्रेन लेकर कासगंज जा रहा था। सूचना मिलते ही वह तुरंत वापस लौट आया। जानकारी के अनुसार अंजलि पाल अपने पति और बच्चे के साथ पिछले साल नवंबर से इस मकान में किराए पर रह रही थी। सोमवार सुबह जब काफी देर तक घर से कोई आवाज नहीं आई, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया, तो अंजलि का शव अलमारी के कुंडे से चुन्नी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मकान मालिक अभय कुमार और स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को फॉगिंग शुरू की जाएं

Tue Mar 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : स्मार्ट सिटी में मच्छरों का प्रकोप तेज़ी से बढ़ रहा है,त्योहारों के दिन चल रहे है,सर्दी का असर कम होते ही गर्मी की दस्तक़ के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है,कई मोहल्ले के नाले में कीचड़ गन्दगी जमा रहती है,नाले व नालियों की […]

You May Like

Breaking News

advertisement