पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने दरबार साहिब में टेका माथा

उत्तराखंड देहरादून
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने दरबार साहिब में टेका माथा,
सागर मलिक

स्वास्थ्य, चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप के योगदान को बताया अनुकरणीय

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से हुई समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा
उत्तराखण्ड की विकास में स्वास्थ्य सेवाओं के योगदान पर भी हुई बातचीत
देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उत्तराखण्ड के विकास में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संस्थानों के योगदान की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को रेखांकित करते हुए अस्पताल के योगदान को अभूतपूर्व बताया।

गुरुवार को श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का ससम्मान स्वागत किया गया। उन्हांनेएसजीआरआर ग्रुप के तहत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज और एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान समाज की सेवा में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं।”

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जनमानस के बीच लोकप्रिय नेता हैं। राजनीतिक मामलों में उनकी गहरी समझ है। उनका विजन उनकी गहरी सोच का परिचायक है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में लगी आग, लपटों में घिरे कई कमरे

Fri Oct 17 , 2025
सागर मलिक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के भानियावाला क्षेत्र में स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने स्कूल भवन से धुआं उठते देखा और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। […]

You May Like

advertisement