ग्रेजुएशन कैप और गाउन के साथ राइजिंग चाइल्ड स्कूल में बच्चे हुए सम्मानित

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

ग्रेजुएशन कैप और गाउन के साथ राइजिंग चाइल्ड स्कूल में बच्चे हुए सम्मानित

रायबरेली शहर के प्रभुटाऊन स्थित राइज़िंग चाइल्ड स्कूल का ग्रेजुएशन समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह का उदघाटन जिलाधिकारी, रायबरेली हर्षिता माथुर ने माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होने कहा बदलते परिवेश में बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का होना आवश्यक है, जिसके लिए विद्यालय सार्थक प्रयास कर रहा है। बच्चों ने मंच पर ग्रेजुएशन कैप और गाउन पहनकर अपना वार्षिक परीक्षाफल और पुरुस्कार प्राप्त किए। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा के बहुमुखी प्रतिभा के धनी छात्र एवं छात्रा को विद्यालय द्वारा सम्मानित भी किया गया। दो सत्रों में सम्पन्न हुए समारोह में अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह, सिविल जज खैरून निशा, ई. ओ. नगर पालिका स्वर्ण सिंह, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, पूर्व एसडीएम नवदीप शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को सांस्कृतिक के साथ-साथ शैक्षणिक क्षेत्र में निपुण बनाने के लिए विद्यालय कटिबद्ध है। प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रियंका सिंह, ए. आर. टी. ओ. मनोज सिंह, डॉ. मनीष सिंह चौहान. डॉ. ब्रजेश सिंह, डॉ, अजय श्रीवास्तव, डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. श्वेता जायसवाल, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष पी. एस. सलूजा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गजानन खुबेले, वाणी पांडेय, एल. सी. सी. चेयरमैन डॉ. अमिता खुबेले, बछरांवा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुभाष श्रीवास्तव, ने उपस्थित रहकर बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। अर्निका, काव्यांशी, आदित्यवीर, तिस्या, अम्बावीर, मानवी, आर्यांश, वसुंधरा, शिवांग, शौर्य, मो. नुमान, शिवाय, आरुष, मानवी, शिवन्या, विवान, अविरल, गुरनूर, यथार्थ, अंयतिका, मेहविश का प्रदर्शन शानदार रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र नाथ हरि सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेलों के माध्यम से आम लोगों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही साथ सरकार द्वारा अब तक किये गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया जा रहा- दिनेश प्रताप सिंह

Thu Mar 27 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सेवा सुरक्षा और सुशासन थीम पर लगाए मेले का आज रायबरेली में तीसरा व अंतिम दिन है। इस दौरान मेले के तीसरे व अंतिम दिन मुख्य अतिथि के तौर पर यहां पहुंचे प्रदेश सरकार के स्वतंत्र विभाग राज्य मंत्री […]

You May Like

advertisement