उत्तराखंड: अपने दम पर बनी आत्म निर्भर,सीएम योगी की बड़ी बहन शशि पयाल, चाय की दुकान से अब तक का सफ़र

उत्तराखंड: अपने दम पर बनी आत्म निर्भर,सीएम योगी की बड़ी बहन शशि पयाल, चाय की दुकान से अब तक का सफ़र,
सागर मलिक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि पयाल सिफारिश से नहीं बल्कि अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी हैं। उनकी बहू शिवानी पयाल भी अब उनके नक्शे कदम पर हैं। जो पहाड़ में महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर रही हैं।

उनकी बहुउद्देशीय सहकारी समिति किमसार से 400 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। सहकारिता विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अपनी बहू शिवानी के साथ पहुंची यूपी के मुख्यमंत्री की बड़ी बहन शशि पयाल के मुताबिक वर्ष 2003-04 में उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत कुछ पैसा लेकर स्वरोजगार शुरू करने का निर्णय लिया। उनके पति पूरण सिंह पयाल और उन्होंने गांव में इस योजना से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के कोठार गांव में चाय की दुकान शुरू की।

आज वह आत्मनिर्भर है। वहीं, उनकी बहू शिवानी पयाल बहुउद्देशीय सहकारी समिति किमसार की सचिव हैं। शिवानी गांव में महिलाओं को पशुपालन, मुर्गीपालन आदि के जरिए स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर रही हैं

वह बताती हैं कि सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना शुरू की है। जिसमें एक से तीन लाख रुपये तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जबकि समूह को पांच लाख रुपये तक ऋण दिया जाता है।

योगी की बड़ी बहन शशि पयाल के मुताबिक वह सात भाई-बहन हैं। भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर की है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवें नंबर के हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काठगोदाम के खेड़ा में हुए जेवरात चोरी का एसपी सिटी ने किया पर्दाफाश

Fri Mar 28 , 2025
काठगोदाम के खेड़ा में हुए जेवरात चोरी का एसपी सिटी ने किया पर्दाफाश घर से चोरी कर गोलानदी के पास जंगल मे गड्ढे में छुपाये थे जेवर 03 शातिर चोर चढ़े काठगोदाम पुलिस के हत्थे शतप्रतिशत बरामदगी पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को किया पुरूस्कृत राजकुमार केसरवानीहल्द्वानी पूछताछ में […]

You May Like

advertisement