छुट्टी के दिन युवाओं ने नए आपराधिक कानून पर आधारित प्रदर्शनी से जाने बदलाव : विश्राम कुमार मीणा

नए आपराधिक कानूनों से 112 दिन में हत्या के अपराधी को सजा सुनाकर जेल की सलाखों में भेजना हुआ संभव।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 5 अक्टूबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 1 जुलाई 2024 से भारतीय न्याय संहिता को लागू किया गया था, जिन्हें नए आपराधिक कानून भी कहा जाता है। नए आपराधिक कानूनों के सकारात्मक परिवर्तनों और परिणामों पर केडीबी मेला ग्राउंड में 3 अक्टूबर से प्रदर्शनी लगी हुई है। रविवार को छुट्टी के दिन भी इस प्रदर्शनी में परिवर्तनों को जानने के लिए भारी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नागरिकों को इन कानूनों में दंड की जगह न्याय, गरीब से गरीब नागरिक को सम्मान, संपत्ति और सुरक्षा मिले। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी देखोगे तो मालूम पड़ेगा कि 112 दिन में हत्या के अपराधी को सजा सुनाकर जेल की सलाखों में भेजा गया है। जो अपराधी बॉड नहीं भर सकते थे, सालों जेल में रहते थे। अब नए कानून में एक तिहाई सजा होने पर जेल खुद उनकी सजा माफ करवाने की अर्जी लगाएगी।
उन्होंने कहा कि अब पुलिस तथ्य जुटाने पर काम कर रही है। सरकार इसमें कई प्रावधान लेकर आई हैं, इनमें सिटीजन, डिग्निटी व कानून को शामिल किया है। अब पुलिस डंडे की जगह डाटा जुटाने पर काम कर रही है, थर्ड डिग्री की जग साइंटिफिक तथ्यों को एकत्रित करने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानूनों के माध्यम से पुलिस, जेल, न्यायपालिका, अभियोजन और फोरेंसिक सभी पांचों को ऑनलाइन जोड़ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से कानून बनाया गया है। सभी बिंदुओं की वीडियोग्राफी सुनिश्चित कर दी गई है। सात साल से ज्यादा के अपराधों में फोरेंसिक जांच को सुनिश्चित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, मॉबलिंचिंग, डिजिटल अपराध और समय सीमा का निर्धारण भी जोड़ा गया है। अब एक जगह पर पुलिस, न्याय और प्रोशिक्यूशन को एकत्रित किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार और बीमारियों का खतरा होता है कम

Mon Oct 6 , 2025
भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की तरफ पूजा मॉडल स्कूल में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 5 अक्टूबर : साई वरिष्ठ प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वडैच ने कहा कि साइकिल रैली न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरण के प्रति […]

You May Like

advertisement