साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार और बीमारियों का खतरा होता है कम

भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की तरफ पूजा मॉडल स्कूल में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 5 अक्टूबर : साई वरिष्ठ प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वडैच ने कहा कि साइकिल रैली न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती है और समुदाय को एकजुट करने में मदद करती है। साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और कई बीमारियों का खतरा कम होता है।
भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा की तरफ से रविवार को पूजा मॉडल स्कूल में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। इस साइकिल रैली को वरिष्ठ शिक्षका सुमन ने हरी झंडी देकर रवाना किया। जिला में साई के सहायक निदेशक बाबू राम रावल के मार्गदर्शन में पिछले काफी समय से लोगों के स्वस्थ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इस साइकिल रैली के आयोजन में स्कूल के चेयरमैन विकास दीप संधू का अहम योगदान रहेगा।
वरिष्ठ शिक्षका सुमन ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन एक शानदार तरीका है। साइकिल चलाने में शारीरिक गतिविधियों शामिल होती हैं और स्वस्थ जीवनशैली के लिए बहुत ही फायदेमंद है। साइकिल चलाने से मानसिक तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से वायु प्रदूषण कम होता है और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है। इसके साथ ही साइकिल रैली समुदाय को एकजुट करने और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करती है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य के स्वस्थ रहने के लिए साइकिल को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। आज के समय में हर व्यक्ति को साइकिल को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का प्रयास करना चाहिए। इस से जहां पर्यावरण स्वच्छ होगा वहीं मनुष्य तंदुरुस्त रहेगा।
इस मौके पर साई के सेवानिवृत्त चीफ हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह, समाजसेवी बलराज ग्रेवाल, नरेश सैनी, वीरभान, सुभाष भारद्वाज, सुमन शर्मा, महक शर्मा, किरण, मोनिका, जसवीर कौर, नवीन गुप्ता, विकास तंवर, अमित कुमार, अविनेश, विकास कुमार मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में गौशालाओं का औचक निरीक्षण

Mon Oct 6 , 2025
– रायबरेलीरिपोर्ट- विपिन राजपूतमो- रायबरेली में गौशालाओं का औचक निरीक्षण , रायबरेली मे आज भारतीय गौ सेवा परिषद के सदस्य सूरज सिंह एवं भारतीय किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ पासी ने रायबरेली जिले की विभिन्न गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन […]

You May Like

Breaking News

advertisement