काठगोदाम के खेड़ा में हुए जेवरात चोरी का एसपी सिटी ने किया पर्दाफाश

काठगोदाम के खेड़ा में हुए जेवरात चोरी का एसपी सिटी ने किया पर्दाफाश

घर से चोरी कर गोलानदी के पास जंगल मे गड्ढे में छुपाये थे जेवर

03 शातिर चोर चढ़े काठगोदाम पुलिस के हत्थे

शतप्रतिशत बरामदगी पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को किया पुरूस्कृत

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

 दिनांक 08/03/2025 को शिकायतकर्ता अजीम खान पुत्र वहीद खान निवासी देवला तल्ला पजाया कुँवरपुर चौराहा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र में दिनांक  06/03/2025 को अपने परिवार के साथ नबाबगंज बरेली जाना तथा *दिनांक 08/03/2025 को घर वापस आने पर पाया कि उक्त के घर का ताला टूटा* है और घर के अन्दर का सामान बिखरा हुआ तथा अलमारी का ताला टूटा हुआ है अलमारी को खोलकर देखने पर *अलमारी मे रखे सोने- चांदी के जेवर आदि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध मे शिकायत दर्ज* कराई गयी। जिसमें एफ.आई.आर.न. 29/2025 धारा-305(।)/331(3)/317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी जॉच उ0नि0 मनोज कुमार के सुपुर्द की गय़ी। 
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा *उक्त घटना के खुलासे के सम्बन्ध में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र एवं सीओ सिटी हल्द्वानी  नितिन लोहनी को विशेष टीम गठित किये जाने के निर्देश* पर *थानाध्यक्ष काठगोदाम  दीपक बिष्ट के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन* किया गया। 
     *टीमो द्वारा सुरागरसी पतारसी करते* हुए *घटना स्थल के आस पास एवं सम्भावित स्थानों पर लगे लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन* किया गया और लगातार दबिश/संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी। 

*जिसके फलस्वरूप दिनांक 27.03.2025 को 03 शातिर चोरों को देवला तल्ला पजाया कुंवरपुर चौराहा काठगोदाम से गिरफ्तार* किया गया। 

पूछताछ में अभि0 गणों द्वारा बताया गया कि घटना के समय 01 दिन पहले अभि0 गणों द्वारा वादी के मकान में ताला लगा देख रैकी की गयी और फिर दिनांक 07.03.2025 की रात्रि करीब 11.30 बजे उक्त अभि0 गणों द्वारा वादी के घर का तोला तोड़ वादी की आलमारी से उक्त सभी आभूषण चोरी कर रास्ते में पकड़े जाने के डर से सभी आभूषण गोलानदी के पास जंगल में गड्ढ़ा खोदकर दबा दिये थे। काफी समय बाद मामला शांत समझने पर उक्त अभि0 गणों द्वारा माल को निकालकर ले जा रहे थे पुलिस की गिरफ्त में आ गये।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु 2500 रुपए के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

गिरफ्तारी-
1- देवेन्द्र थापा उर्फ़ राहुल थापा पुत्र लाल सिंह थापा निवासी करायल फूलचौड़ थाना हल्द्वानी जनपद उम्र 20 वर्ष
2- उज्जवल सिंह परगाई पुत्र नंदन सिंह परगाई निवासी जीतपुर नेगी प्रेम विहार थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष
3- संदीप कुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी कृष्णा फार्म हाउस के सामने देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 20 वर्ष

बरामदगी-
जेवर सोने का रानी हार 22 कैरट ,चौकर हार 22 कैरट , सोने की नथ 22 कैरेट , सोने के 2 अदद कान के टॉपस, चाँदी की पायल , चाँदी की नजरी , चाँदी का नोट , पैन कार्ड

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम0बी0पी0जी0 कॉलेज से हुआ तीन छात्राओं का केंपस प्लेसमेंट

Fri Mar 28 , 2025
एम0बी0पी0जी0 कॉलेज से हुआ तीन छात्राओं का केंपस प्लेसमेंट राजकुमार केसरवानीहल्द्वानी एम बी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी नैनीताल की तीन छात्राओं का केंपस प्लेसमेंट सहा0 बैंक प्रबंधक अधिकारी के लिए चयन हुआ है जिनमें1 – कुमारी खुशी जंतवाल एम0 कॉम0 का केंपस प्लेसमेंट एक्सिस बैंक के लिए2- कुमारी निकिता जोशी […]

You May Like

advertisement