देहरादून :मैं हिंदू हूं या नहीं, इस बार एक बार उत्तराखंड में बहस हो, हरदा ने साधा भाजपा पर निशाना

देहरादून :मैं हिंदू हूं या नहीं, इस बार एक बार उत्तराखंड में बहस हो, हरदा ने साधा भाजपा पर निशाना,

सागर मलिक

सार:पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि मैंने सनातन और उत्तराखंड की संस्कृति की बढ़ोतरी के लिए कुछ किया या नहीं। लेकिन भाजपा की ओर से झूठे प्रपंच रचे गए।

विस्तार:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा को हिंदू व सनातनी के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी है। कहा, मैं चाहता हूं कि एक बार पूरे उत्तराखंड में इस पर बहस की जाए कि मैं हिंदू हूं या नहीं हूं, मैं सनातनी हूं या नहीं।

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा मैंने सनातन और उत्तराखंड की संस्कृति की बढ़ोतरी के लिए कुछ किया या नहीं। लेकिन भाजपा की ओर से झूठे प्रपंच रचे गए। कहा गया कि हरीश रावत सरकार ने जुम्मे की नमाज की छुट्टी कर दी। यदि कहीं कोई सुबूत छुट्टी का है तो दिखाओ। आठ से नौ साल बीत गए, लेकिन कोई भाजपा वाला मुझे वह आदेश नहीं दिखा पाया है।

हरीश ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा, वह आदेश भी कहां है, जिसमें मैंने कहा था कि सत्ता में आने पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। उत्तराखंड को भी धन्य है जो भाजपा के इतने बड़े झूठ को पचा गए। मुझे इस बात का अफसोस है कि हमेशा सच्चाई के साथ खड़ा रहने वाला उत्तराखंड भाजपा के पाखंड के साथ खड़ा हो रहा है। प्रपंचियों, झूठे व लब्बारों के साथ खड़ा हो रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने वन एवं ऊर्जा विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की

Wed Apr 2 , 2025
सीएम धामी ने वन एवं ऊर्जा विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की, सागर मलिक वनों के संरक्षण के साथ वन सम्पदाओं से राजस्व वृद्धि के लिए और प्रभावी प्रयास किये जाएं। वन विभाग के गेस्ट हाउस के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। जड़ी-बूटियों, कृषिकरण तथा विपणन के […]

You May Like

Breaking News

advertisement