श्री मारकंडेश्वर मंदिर में हुआ कूष्माण्डा स्वरूप का पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मां दुर्गा का चौथा स्वरूप आदिशक्ति है : महंत जगन्नाथ पुरी।
 
कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल : चैत्र नवरात्रों के चलते मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर अखंड पूजन चल रहा है। मां भगवती की अखंड ज्योति के दर्शनों के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अखिल भारतीय मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मंदिर के व्यवस्थापक महंत जगन्नाथ पुरी ने दुर्गा सप्तशती के पाठ में बताया कि मां दुर्गा के चौथे स्वरूप के रूप मां कूष्मांडा की पूजा और अर्चना की जाती है। माना जाता है कि सृष्टि की उत्पत्ति से पूर्व जब चारों ओर अंधकार था और कोई भी जीव जंतु नहीं था तो मां दुर्गा ने इस अंड यानी ब्रह्मांड की रचना की थी। इसी कारण उन्हें कूष्मांडा कहा जाता है। सृष्टि की उत्पत्ति करने के कारण इन्हें आदिशक्ति नाम से भी अभिहित किया जाता है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी पृथ्वी पुरी, शौय गुप्ता, सृष्टि गुप्ता, अनिरुद्ध, वंशिका, बलजीत, नाजर सिंह, सुक्खा सिंह, बिल्लू पुजारी, मंजीत कौर, सुखवंत कौर इत्यादि श्रद्धालु मौजूद रहे।
नवरात्र महोत्सव के अवसर पर महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ मां दूर्गा के विभिन्न स्वरूपों का हुआ पूजन

Thu Apr 3 , 2025
जयराम विद्यापीठ में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ मां दूर्गा के विभिन्न स्वरूपों का हुआ पूजन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। दुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान से होता है दुश्मनों का विनाश। कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल : देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से जयराम विद्यापीठ में नवरात्रों के […]

You May Like

advertisement