आजमगढ़:ग्राम सचिव,प्रधान के मनमानी कार्यों से आहत होकर गांव के मेंबरों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा

आजमगढ़:ग्राम सचिव,प्रधान के मनमानी कार्यों से आहत होकर गांव के मेंबरों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा

जय शर्मा संवाददाता

आजमगढ़ । अहरौला ब्लॉक क्षेत्र के बाकरकोल गांव में आज आधा दर्जन से ज्यादा संख्या में मेंबरों ने अपना इस्तीफा अहरौला खंड विकास अधिकारी को यह बताते हुए दिया कि ग्राम सचिव अरुण कुमार और ग्राम प्रधान के मनमानी रवैया से हम लोग बहुत परेशान है और काफी समस्या का सामना कर रहे है हम लोग गांव के मेंबर है जबकि ग्राम सचिव हम लोगों का कोई महत्व नहीं समझते हैं और ना ही हमसे कभी किसी भी योजना के बारे में चर्चा या विचार विमर्श करते हैं सचिव अरूण कुमार अधिकांश योजनाओं को बस लागू करके सरकारी धन को खपत कर देते है जबकि वास्तविकता यह है कि धन का उपयोग होने के बाद वह चीज आमजन लोगो के काम नहीं आ रही हैं अगर हम लोग इसका विरोध करते हैं तो सचिव, ग्राम प्रधान हम मेंबरों पर ही उल्टा भड़क उठते है जिसकी वजह से आज हम लोग सात की संख्या में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के कार्य से आहत होकर अपना त्यागपत्र खंड विकासअधिकारी अहरौ के समक्ष दे रहे हैं । मेम्बरों ने बताया कि अहरौला ब्लॉक के अधिकांश ग्राम सभाओं में विकास के नाम पर सिर्फ सरकारी धन सचिव एवं प्रधान द्वारा खपाया जा रहा है विकास के नाम पर ऐसे जगहों पर उनके द्वारा निर्माण कराया गया है जहाँ पहुचने के लिए उचित मार्ग ही नहीं बने हैं तो उनका उपयोग किस प्रकार किया जायेगा वही जब इस संबंध में अहरौला खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस सचिव एवं प्रधान खिलाफ जारी किया जाएगा ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम नवमी, अम्बेडकर जयंती को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग के लिए पुलिस जगह जगह रहेगी मौजूद

Sun Apr 6 , 2025
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय परिषद में पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई जिसमें राम नवमी, अम्बेडकर जयंती को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग के लिए पुलिस जगह जगह मौजूद रहेगी ताकि किसी को कोई असुविधा ना हो मौके पर रोशन लाल, बब्लू राय, सदाबृज राजभर, […]

You May Like

advertisement