श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर रंग पंचमी उत्सव के चलते शिव भक्त डमरू बाजे भोले नाचे भजन पर मस्ती से झूमे

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

19 मार्च को अनुष्ठान के साथ होगा रंग पंचमी उत्सव का समापन।

कुरुक्षेत्र, 16 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में रंग पंचमी उत्सव के चलते अभी भी शिव भक्तों द्वारा भजनों के साथ रंग गुलाल उड़ाया जा रहा है। शिव भक्त डमरू बाजे भोले नाचे तथा होली खेलें भोलेनाथ भजनों पर खूब मस्ती में झूम रहे हैं। रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे। भगवान शिव के परम भक्त ऋषि मारकंडेय का विधिवत अनुष्ठान एवं शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करने के उपरांत श्रद्धालुओं ने अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी, स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, स्वामी सीता राम व अन्य संत महापुरुषों के साथ जम कर होली खेली। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है रंग पंचमी का 19 मार्च विधिवत समापन होगा। उन्होंने बताया कि रंग पंचमी को कृष्ण पंचमी, श्रीपंचमी व देव पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। रंग पंचमी पर देवी-देवता आसमान से फूलों की वर्षा करते हैं और रंग पंचमी के दौरान पारंपरिक तौर पर अबीर-गुलाल उड़ाया जाता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान शिव माता पार्वती एवं लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने का भी विशेष महत्व होता है। इस उत्सव में ढोल नगाड़े और संगीत की मस्ती होती है। इस अवसर पर पिहोवा से भजन मंडली के इलावा कमलकांत, रघुबीर सिंह, रविंदर सैनी, दलबीर सिंह, प. पवन शर्मा, विक्रम शर्मा, देवराज, बिल्लू पुजारी, भाना राम, मलकीत सिंह व विजय इत्यादि भी मौजूद रहे।
मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ महंत जगन्नाथ पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षामित्र पूनम यादव पर बीते 6 मार्च को बिद्यालय से घर जाते समय हुए प्राणघातक हमले के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से शिक्षक व शिक्षामित्र संगठन में काफी आक्रोश

Mon Mar 17 , 2025
बिलरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोसड़ीपट्टी पर कार्यरत शिक्षामित्र पूनम यादव पर बीते 6 मार्च को बिद्यालय से घर जाते समय हुए प्राणघातक हमले के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से शिक्षक व शिक्षामित्र संगठन में काफी आक्रोश है। जिसको लेकर रविवार को शिक्षक और शिक्षा मित्र उत्थान […]

You May Like

advertisement