श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

वरिष्ठ पत्रकार अनिल जिंदल बने गोहाना के जिलाध्यक्ष।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल व महासचिव राजेश आहूजा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी रहे कार्यक्रम में उपस्थित।
दूसरे कई पत्रकार संघठनो के पदाधिकारियों ने बैठक में उपस्थित हो कर की श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की नीतियों की भूरी-भूरी प्रसंशा।

गोहाना, 6 अप्रैल : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना जिला इकाई का गठन आज गोहाना में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में किया गया। जिस में अनिल जिंदल को गोहाना इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ नई दिल्ली की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा मैं नही हम की नीति पर काम करता है आज उसी कड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ की मजबूती के लिये गोहाना इकाई का गठन किया गया है जिस में गोहाना के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जिंदल को जिलाध्यक्ष,भंवर सिंह को महासचिव व मुख्य संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र को बनाया गया है, कुल 13 पत्रकारों की जिला कार्यकारिणी बनाई गई है।
गोहाना की जिला कार्यकारिणी।
जिला अध्यक्ष – अनिल जिंदल।
जिला उपाध्यक्ष – सुनील जिंदल।
महासचिव – भंवर सिंह
मुख्य संरक्षक – राजेन्द्र कुमार।
संग़ठन सचिव – जगबीर जैन।
जिला सचिव – नरेश शर्मा।
जिला सह सचिव – प्रीति सिंघल।
जिला प्रचार सचिव – संदीप।
जिला मुख्य मीडिया प्रभारी – सारिका नरवाल
जिला सोसल मीडिया प्रभारी – अनिल खत्री
जिला प्रिंट मीडिया प्रभारी -विवेक अहलावत।
जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी – राजेश पांचाल।
मुख्य सलाहकार – मेनका देशवाल।
डॉ. बंसल ने बताया कि गोहाना की तरह ही अब सम्पूर्ण हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी बनाई जाएंगी।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के महासचिव राजेश आहूजा ने संघ के आगामी कार्यकर्मो के बारे पत्रकारों को अवगत करवाया।
कार्यक्रम में उपस्थित संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा ने संघ द्वारा किये गए पत्रकार हितार्थ कार्यो के बारे जानकारी दी।
बैठक का संचालन संघ के प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल ने किया उन्होंने कहा कि संघ सभी पत्रकारों को एक साथ ले कर चलता है उन्हों ने संघ द्वारा भारत सरकार व हरियाणा सरकार के समक्ष रखी गई 10 सूत्रीय मांगों के बारे पत्रकारों को अवगत करवाया साथ ही पत्रकार एकता पर जोर दिया।
संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल जिंदल ने अपनी नियुक्ति के लिये श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के साथ साथ सभी पत्रकारों व समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद किया। व संघ के प्रति निष्ठा व्यक्त की
बैठक में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के साथ – साथ प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा, प्रदेश संरक्षक डॉ डीएल मल्होत्रा, प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल, गोहाना इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल जिंदल, रूपेश, सुनील जिंदल,संदीप कुमार, मेनका,प्रीति सिंघल,मदन, अजय, नरेश शर्मा,देवेंद्र कुमार, परमजीत सिंह,जगबीर जैन के साथ साथ सैकड़ो पत्रकार उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स हॉस्पिटल में सभी विभागों की रहेगी नि:शुल्क ओपीडी

Sun Apr 6 , 2025
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स हॉस्पिटल में सभी विभागों की रहेगी नि:शुल्क ओपीडी। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी पर 25% , दवाइयों पर 10% एवं हृदय रोगियों के लिए ईको एवं टीएमटी पर भी 25% की छूट […]

You May Like

Breaking News

advertisement