श्री राधे सुविकाश्रम में श्रीराम नवमी महोत्सव आयोजित हुआ

श्री राधे सुविकाश्रम में श्रीराम नवमी महोत्सव आयोजित हुआ।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्रीरामचरितमानस ने पृथ्वी पर सदा मनुष्य का कल्याण किया है।

कुरुक्षेत्र, 6 अप्रैल : नगर के सैक्टर-7 स्थित श्री राधे सुविकाश्रम में रविवार को श्रीराम नवमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर श्रीरामचरितमानस के पंचम सौपान संगीतमयी सुंदरकांड पाठ, भक्ति प्रवचन और भंडारे का आयोजन किया गया। आश्रम के संस्थापक एवं संचालक विनोद खुराना ने भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व व आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भारत के ही नहीं, अपितु पूरे विश्व के नायक हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम के साथ-साथ उन्हें लीला पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। श्रीराम कालजयी नायक हैं, युग बदलते रहेंगे, लेकिन उनकी श्रेष्ठता हमेशा बनी रहेगी। आज के युग में रामायण की प्रासंगिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस ने इस पृथ्वी पर सदा से मनुष्य का कल्याण किया है, कर रही है और करती रहेगी। रामायण के एक-एक पात्र से हमें आदर्श जीवन, शिष्टाचार, सदाचार एवं आपसी भाईचारा कायम करने की शिक्षा मिलती है। रामायण से प्रेरित होकर ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत में रामराज्य लाना चाहते थे। आज हमारे समाज को रामायण के पदचिन्हों पर चलने की बहुत आवश्यकता है। इसलिए मनुष्यों को धर्म का पालन करते हुए अपने कर्तव्य का निवर्हन करना चाहिए। प्रवचनों के पश्चात महिला श्रद्धालुओं ने कीर्तन करते हुए भजन सुनाए। श्री राम आरती में सुदर्शन खुराना, कपिल, पुजाली, सांची, वान्या, लायरा, रुचि, समीर, राजीव शर्मा, संजीव सचदेवा, आशा, पूनम,विमला, कांता, राकेश चोपड़ा, वीके अरोड़ा, सुरेश, नीलम, आरके सिक्का, सुदेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कविता, प्रदीप गुप्ता,
और समृद्धि सहित अन्य मौजूद रहे।
पूजन करते हुए श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्र नवमी पर महंत राजेंद्र पुरी ने विधिवत कन्याओं के पैर धो कर किया पूजन

Mon Apr 7 , 2025
नवरात्र नवमी पर महंत राजेंद्र पुरी ने विधिवत कन्याओं के पैर धो कर किया पूजन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। भगवान श्री राम के नाम मात्र से जीवन का कल्याण होता है : महंत राजेंद्र पुरी। कुरुक्षेत्र, 6 अप्रैल : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने नवरात्र नवमी के अवसर […]

You May Like

advertisement