उत्तराखंड: पेशाब करने के बहाने अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में हुआ था घायल

उत्तराखंड: पेशाब करने के बहाने अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में हुआ था घायल,
सागर मलिक
सार:पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया, लेकिन लघुशंका करने के बहाने बदमाश अस्पताल से फरार हो गया।
विस्तार:पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश रुड़की सिविल अस्पताल से फरार हो गया। बदमाश लघुशंका जाने के बहाने भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं बदमाश की तलाश में रुड़की पुलिस समेत जिले भर की पुलिस जुट गई है।

भगवानपुर पुलिस ने सोमवार की रात बहादुरपुर गांव के पास बाइक सवार दो संदिग्ध को रोकने की कोशिश की थी। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई थी। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया था और सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया था।

फरवरी माह में लूट की घटना को दिया था अंजाम
मुठभेड़ की सूचना के बाद सिविल अस्पताल में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली थी। जांच में सामने आया था कि गिरफ्तार बदमाश ने पुहाना में फरवरी माह में लूट की घटना को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस बदमाश की तलाश कर रही थी। एसएसपी ने बताया था कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश की पहचान अंशुल निवासी हरचंदपुर, मंगलौर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं, रुड़की सिविल अस्पताल के सामान्य वार्ड में भर्ती बदमाश अंशुल मंगलवार सुबह सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने बदमाश की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के फरार होने से जिलेभर की पुलिस में हड़कंप मच गया,

सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत, सीओ मंगलौर विवेक कुमार समेत भारी पुलिस बल सिविल अस्पताल पहुंचा और घटना की जानकारी ली। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बदमाश की तलाश की जा रही है। बदमाश की तलाश के लिए पुलिस और सीआईयू की टीम का गठन किया गया है। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया की लापरवाही के मामले की भी जांच की जा रही है और जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: प्रदेश में बढ़ सकता है रोड़वेज बसों का संकट, 100 बस खरीद के टेंडर में कोई कंपनी नही आई,

Wed Apr 9 , 2025
उत्तराखंड: प्रदेश में बढ़ सकता है रोड़वेज बसों का संकट, 100 बस खरीद के टेंडर में कोई कंपनी नही आई,सागर मलिकसार;दिल्ली में बीएस-6 बसों की बाध्यता होने पर बस सेवा लड़खड़ा सकती है। पिछले साल निगम ने 150 बसें खरीदी थीं, जिससे बसों की संख्या 930 हो गई।विस्तार:राज्य में भविष्य […]

You May Like

advertisement