उत्तराखंड: पानी की किल्लत सताए तो ये नंबर मिलाए, सीएम के निर्देश के बाद जिलावार बनाए गए कंट्रोल रूम

उत्तराखंड: पानी की किल्लत सताए तो ये नंबर मिलाए, सीएम के निर्देश के बाद जिलावार बनाए गए कंट्रोल रूम,
सागर मलिक
पानी की किल्लत सताने पर लोग कंट्रोल रूम में कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं।पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए व्यापक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की किल्लत भी बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जिलावार कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं। सरकार ने सभी कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी कर दिए हैं।

सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने बताया कि कंट्रोल रूम की नियमित समीक्षा हो रही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए व्यापक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

राज्य स्तरीय शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 18001804100 और 1916 पहले से ही चल रहे हैं। जिनके माध्यम से उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में अधिशासी अभियंता स्तर से प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित समाधान कराया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: होम स्टे संचालन में मथोली गांव की महिलाए बनी मिसाल, पर्यटकों को विलेज टूर तक कराती हैं

Fri Apr 11 , 2025
उत्तराखंड: होम स्टे संचालन में मथोली गांव की महिलाए बनी मिसाल, पर्यटकों को विलेज टूर तक कराती हैं,सागर मलिक उत्तरकाशी का मथोली गांव ब्वारी गांव के रूप में चर्चित हो रहा है। इस गांव की महिलाएं होम स्टे संचालन के साथ ही पर्यटकों को विलेज टूर तक कराती हैं। उत्तरकाशी […]

You May Like

advertisement