
(पंजाब) फिरोजपुर 30 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
अमृतवेला प्रभात सोसायटी के अहम सदस्य श्री सचिन नारंग एवं श्री प्रदीप चानना के स्वेच्छा अनुसार इस्तीफा देने उपरांत। पंडित नरेश शर्मा चेयरमैन की अध्यक्षता में विशेष मीटिंग में सर्वसम्मति से अमृतवेला प्रभात सोसायटी सदस्यों द्वारा श्री महिंदर पाल बजाज को श्री सचिन नारंग की जगह पर सोसाइटी का प्रधान एवं श्री विपन उप्पल को श्री प्रदीप चानना की जगह पर जॉइंट सेक्रेटरी, मोहित कुमार (मिकी) को सीनियर उपप्रधान और राजेश वासुदेव को उपप्रधान श्री मनमोहन सियाल को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। पंडित नरेश शर्मा ने बताया कि इनकी नियुक्ति दो वर्षों के लिए की गई है। बाकी के सदस्य पहले की तरह कार्य करेंगे। पंडित नरेश शर्मा चेयरमैन, राजेश सचदेवा महामंत्री, कुलवंत राय सलूजा कोषाध्यक्ष, सचिन नारंग, प्रदीप चानना, लोकेश तलवार एवं गुलशन चावला सदस्य बने रहेंगे।
सचिन नारंग और प्रदीप चंदन ने बताया कि श्री महिंन्दर पाल बजाज एक अनुभवी व्यक्ति है। यह फिरोजपुर में बहुत सारी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। हमें आशा है की अमृतवेला प्रभात सोसायटी को यह और भी अच्छे ढंग से चला कर बुलंदियों पर ले जाएंगे। उन्होंने नवनियुक्त प्रधान को पुष्प माला भेंट कर उनका स्वागत किया और उपस्थित सभी सदस्यों ने उनका पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
श्री महिंन्दर पाल बजाज एवं नवनियुक्त सदस्यों ने सोसाइटी की तन मन धन से सेवा करने का भरोसा दिया।


