वाहन चालक समिति ने रिक्शा स्टैंड पर किया धरना प्रदर्शन

वाहन चालक समिति ने रिक्शा स्टैंड पर किया धरना प्रदर्शन

आजमगढ।वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत के आह्वान पर मंगलवार को देश भर के वाहन चालकों का बड़ा जमावड़ा हुआ। रिक्शा स्टैंड पर आयोजित इस धरने में चालकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपनी उपेक्षा को लेकर आक्रोश जताया और ‘सुविधा और सम्मान’ की मांग की।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि चालक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलतीं। हाईवे पर ड्राइवरों के लिए न तो प्रसाधन की व्यवस्था है और न ही आराम करने की सुरक्षित जगह। रात में गाड़ी रोकने पर पुलिसिया उत्पीड़न और चोरी का डर बना रहता है।
ऐसे में संगठन की मांग है राष्ट्रीय चालक आयोग और ड्राइवर सुरक्षा बोर्ड की स्थापना की जाए। सड़क हादसे में मौत होने पर ड्राइवर को ‘शहीद’ का सम्मान मिले, आश्रितों को ₹20 लाख की आर्थिक मदद और पत्नी को ₹10 हजार मासिक पेंशन दी जाए। हादसे में विकलांग होने पर ₹15 लाख का बीमा, ₹5 हजार मासिक पेंशन और मुफ्त इलाज की व्यवस्था हो। राष्ट्रीय राजमार्गों पर ड्राइवरों के लिए विश्रामगृह और शोषण निवारण हेतु एक स्वतंत्र पोर्टल बनाया जाए।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें जल्द नहीं सुनीं, तो देश के सभी जिला मुख्यालयों पर चक्का जाम किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

32वां मृतक पुनर्जन्म दिवस मनाया

Wed Jul 1 , 2026
आजमगढ़। मृतक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को अमिलो स्थित कार्यालय पर 32वां मृतक पुनर्जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बिहारी ‘मृतक’ ने संगठन की ओर से वर्षों से किए जा रहे सामाजिक संघर्षों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement