देहरादून: वीकेंड पर बड़ी संख्या में मंसूरी पहुंचे सैलानी, होटल पैक, चौराहों पर रेंगते रहे वाहन

सागर मलिक

शहर में बड़ी संख्या में देशभर से सैलानी पहुंचे। इससे चौराहों पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आए।

शहर में वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। इससे होटल पैक रहे। पर्यटन स्थल भी गुलजार नजर आए। वहीं, शहर के चौराहों पर यातायात जाम की स्थिति भी बनी रही। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा,

रविवार को शहर में बड़ी संख्या में देशभर से सैलानी पहुंचे। इससे चौराहों पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। भगत सिंह चौक, लाइब्रेरी चौक, कैंपटी रोड, लंढौर, मंलिगार सहित कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। पर्यटन स्थल हाथी पांव, जाॅर्ज एवरेस्ट, गनहिल, अटल उद्यान, कैंपटी फाॅल, बुरांशखंडा, सुवाखोली, मालरोड, मसूरी झील, भट्टाफाॅल आदि में दिनभर रौनक बनी रही। वहीं, लाइब्रेरी चौक से लेकर किंग्रेग के बीच एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा। इससे सैलानियों को परेशानी उठानी पड़ी।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर के 90 फीसदी से अधिक होटल पैक हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को मसूरी-दून मार्ग गलोगी के पास जवान तैनात करने चाहिए। गलोगी के पास सड़क संकरी है, इससे जाम लग रहा है। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि जाम से निपटने के लिए पुलिस, पीएसी की एक प्लाटून तैनात की गई है। सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए हाॅक मोबाइल और चीता मोबाइल टीम काम कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा भीम राव अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

Tue Apr 15 , 2025
बाबा भीम राव अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया,मनोज वाधवाआज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अंबेडकर जी को याद किया पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीबों, वंचितों ,दलितों आदिवासियों के लिए जीवन भर संघर्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement