केदारनाथ हेली सेवा: टूर ऑपरेटरों के जरिए बुक हुए 1087 टिकट, पड़ताल की गई, एक घंटे में बुकिंग हो गई फुल

केदारनाथ हेली सेवा: टूर ऑपरेटरों के जरिए बुक हुए 1087 टिकट, पड़ताल की गई, एक घंटे में बुकिंग हो गई फुल,
सागर मलिक

आठ अप्रैल को केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने पोर्टल खोला। जिसमें दो से 30 मई तक की बुकिंग एक घंटे में फुल हो गई। जिसके बाद यूकाडा ने कॉल सेंटर से हेली टिकट बुकिंग करने वालों से संपर्क किया।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग की पड़ताल की। जिसमें पाया गया कि 1087 टिकटों की बुकिंग टूर ऑपरेटरों के माध्यम से की गई। जबकि 6148 टिकटों की बुकिंग यात्रा करने वाले यात्रियों ने खुद की है।

यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि आठ अप्रैल को केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने पोर्टल खोला। जिसमें दो से 30 मई तक की बुकिंग एक घंटे में फुल हो गई।

इस पर यूकाडा ने बुकिंग का विश्लेषण किया। कुल 1044 हेली टिकट की बुकिंग हुई। जिसमें यात्रियों की संख्या 23,176 है। देश के सभी राज्यों से तीर्थ यात्रियों ने हेली टिकटों की बुकिंग कराई है। पांच टिकटों की बुकिंग विदेश से की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिकेश रोड दुर्घटना: देवप्रयाग के पास नदी में गिरा वाहन, पांच लोगों की मौत, शादी समारोह में जा रहा था परिवार

Sun Apr 13 , 2025
ऋषिकेश रोड दुर्घटना: देवप्रयाग के पास नदी में गिरा वाहन, पांच लोगों की मौत, शादी समारोह में जा रहा था परिवार,सागर मलिक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में छह लोग सवार थे। हादसे में […]

You May Like

Breaking News

advertisement