अंबेडकर पार्क में लग रहे शिलापट्ट को लेकर भाजपाइयों ने किया विरोध

अंबेडकर पार्क में लग रहे शिलापट्ट को लेकर भाजपाइयों ने किया विरोध

आजमगढ़ । कलेक्ट्रेट के सामने बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर रविवार की देर शाम को टॉर्च की रोशनी में शिलापट्ट लगाने को लेकर भाजपाइयों ने हंगामा किया हगामा। 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब की जयंती है। इसी की तैयारी को लेकर भाजपाई एक दिन पूर्व रविवार को साफ सफाई में जुटे थे। तभी देर शाम को कुछ लोग एक शिलापट्ट को लेकर पहुंच गए। शिलापट्ट पर नीचे प्रबुद्ध सेवा समिति आजमगढ़ लिखा था। वहीं ऊपरी हिस्से में डॉ. अम्बेडकर पार्क कलेक्ट्रेट के सामने के सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास सांसद आजमगढ़ के कर कमलों से 14 अप्रैल दिन सोमवार को बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के जयंती के अवसर पर संपन्न हुआ। लिखा हुआ था। अंधेरे में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल के पास सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के शिलापट्ट को लगाने को देखकर भाजपाई बौखला गए। बीजेपी उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा, मृगांक सिंहा, विनय गुप्ता, अवनीश समेत अन्य भाजपाई लामबंद हो गए। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हरिबंश मिश्रा ने कहा कि यहां पर साफ सफाई के बाद भाजपा के लोग दीप प्रज्जवलन की तैयारी में जुटे हुए थे। तभी शिलापट्ट लेकर कुछ लोग आ गए। रात के अंधेरे में चुपके से टॉर्च की रोशनी में शिलापट्ट लगाने का प्रयास करने लगे।विरोध कर रहे लोगों ने कहा धर्मेन्द्र यादव आजमगढ़ के सभी लोगों के सांसद हैं। अगर वह कुछ काम करा कर शिलापट्ट लगवाते तो हम खुद उनका स्वागत करते लेकिन रात के अंधेरे में इस प्रकार से जयंती की पूर्व संध्या पर बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल पर शिलापट्ट लगवाना सही नहीं है। मौके पर कोतवाली पुलिस समझाने बुझाने में लगी थी। वहीं शिलापट्ट लेकर पहुंचे लोगों का विरोध देखकर वापस लौट गए। इस तरह के शिलापट्ट को लेकर क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे बाबा साहेब : मुख्यमंत्री

Tue Apr 15 , 2025
संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे बाबा साहेब : मुख्यमंत्री। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हिसार 14 अप्रैल : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हिसार में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती के अवसर पर […]

You May Like

advertisement