देहरादून: उत्तराखंड में इर्द उल अजहा का जश्न, अमन और खुशहाली की मांगी गई दुआ

देहरादून: उत्तराखंड में इर्द उल अजहा का जश्न, अमन और खुशहाली की मांगी गई दुआ,
सागर मलिक

कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर शहर के 72 ईदगाह, मस्जिद व मदरसों में नमाज अता की गई। सुबह सात बजे से नमाज अता कर देश की खुशहाली, तरक्की, शांति व भाईचारा के लिए दुआ मांगी।

चकराता रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। व्यवस्था बनाने को लेकर जगह- जगह पुलिस तैनात रही। 8:05 बजे शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने नमाज अता कराई।

उन्होंने कहा कि यह पर्व खुदा का इनाम है। ईद सादगी के साथ मनाएं। साफ-सफाई का ख्याल रखें। आसपास गरीब, यतीम कमजोर को अपनी खुशी में शामिल करें। प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी ना करें। कोई भी फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित न करने की अपील की।

इसके अलावा ईदगाह मुस्लिम कालोनी, ईदगाह सुभाषनगर व माजरा, जामा मस्जिद पलटन बाजार, जामा मस्जिद चंदर नगर मस्जिद सिंघल मंडी, जामा मस्जिद ईसी रोड समेत विभन्न क्षेत्रों में मस्जिदों में नमाज अता की गई।

वहीं कोटद्वार में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज ग्रास्टनगंज ईदगाह में पढ़ी गई। नमाजियों ने नमाज अदा करते हुए मुल्क की अमन व तरक्की की दुआएं मांगी।

ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग भारी संख्या में ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह में पहुंचने लगे थे। नमाज अदा करने के लिए रामडी, पुलींडा, आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचे।

मौलाना बदरूल हसन ने नमाजियों को ईद की नमाज अदा करवाई। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इस्लाम प्रेम व सौहार्द की सीख देता है। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग अपने घरों में पहुंचे व कुर्बानियां दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में दोहरी चुनौती, कोविड के साथ बढ़ रहे डेंगू के मामले, कोविड के सात नए केस

Sun Jun 8 , 2025
उत्तराखंड में दोहरी चुनौती, कोविड के साथ बढ़ रहे डेंगू के मामले, कोविड के सात नए केस,सागर मलिक 1-सात कोरोना मामले दून व ऋषिकेश में,2-डेंगू के भी चार नए मरीज मिले |3-स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता स्वास्थ्य विभाग के सामने कोरोना के साथ-साथ डेंगू की दोहरी चुनौती उभरकर सामने आ […]

You May Like

Breaking News

advertisement