
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : निदेशालय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ के आदेशक्रम जिला सूचना अधिकारी बरेली नीतू कन्नौजिया के निर्देशन में चयनित विकास खण्ड मझगवां में विकास खण्ड अधिकारी के नेत्तृत्व में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया
जिसका शुभारंभ श्री यशवंत सिंह ब्लॉक प्रमुख मझगवां के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पंजीकृत वीर विजय नृत्य नाट्य संस्था बरेली के निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में सहयोगी कलाकार पवन कुमार, गोपाल श्रीवास्तव, नाहिद बेग, भोले सिंह, लक्ष्मी, राखी यादव अतुल मौर्या, गुड्डू, महेशानंद, नरेश कुमार ने सरकार द्वारा स्वचालित जन कल्याणकारी योजनाएं आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पीएम मातृ वंदन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा जैसी सक्षम योजनाओं पर आधारित “नया सवेरा नई रोशनी” नाटक मंचित कर उपस्थित जनमानस को जागरूक किया।
कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत संस्था निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना ने विकास खण्ड अधिकारी श्री भगवान दास वर्मा, सहायक विकास खण्ड अधिकारी पंचायत श्री अभय कुमार आर्या, आपूर्ति अधिकारी शिखा पाण्डे, ग्राम पंचायत सचिव, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान एवं समस्त विभाग के अधिकारीगण का आभार प्रकट किया।


