दबंगों ने रुकवाया निर्माण कार्य, महिला से मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप, एफआईआर

दबंगों ने रुकवाया निर्माण कार्य, महिला से मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज क्षेत्र में एक महिला को अपने ही प्लॉट पर निर्माण कार्य कराना भारी पड़ गया। पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने 1.5 लाख की रंगदारी की मांग की, पीड़िता ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने जमकर मारपीट कर दी, गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माणधीन दीवार तोड़कर कार्य रुकवा दिया। पीड़ता ने मामले की शिकायत सीबीगंज पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
सीबीगंज के गांव पसतौर निवासी पीड़िता सुषमा देवी पत्नी रामसिंह ने दी तहरीर में बताया कि वह अपने प्लॉट पर मकान निर्माण करवा रही थीं। इस दौरान पड़ोसी ओमकार पुत्र नोनीराम, उसकी पत्नी उर्मिला, बेटे दीपक और चंदे मौके पर आ धमके और निर्माण रुकवाने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और 1.50 लाख रंगदारी की मांग की। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मौके पर ही मारपीट की।
आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित महिला ने बताया कि दबंगों ने मारपीट के दौरान उन्होंने गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। निर्माणाधीन दीवार को तोड़ दिया गया। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह और उनका परिवार डरे और सहमे हुए हैं। उन्होंने थाना सीबीगंज में पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों पर लावारिस, मुकदमों से संबंधित सीज वाहनों के लिए बनाये जा रहे नए डम्पिंग यार्ड का किया गया निरीक्षण

Thu Apr 17 , 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों पर लावारिस, मुकदमों से संबंधित सीज वाहनों के लिए बनाये जा रहे नए डम्पिंग यार्ड का किया गया निरीक्षण दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थानों पर लावारिस, मुकदमों से सम्बन्धित, सीज इत्यादि वाहनों के लिए थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत बनाये जा रहे नए डम्पिंग यार्ड […]

You May Like

advertisement