अपनी भूमिका के अनुसार जो सारे कर्म करता है, वही संन्यासी है, वही योगी है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के पीठाधीश और समर्थगुरू मैत्री संघ हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. मिश्रा ने गुरुवार को विशेष श्री दुर्गा मां के संकीर्तन में कार्यक्रम में राजेश सिंगला और उनके परिवार को आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया द्वारा रचित श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की गई। इस शुभ अवसर पर ऊषा शर्मा , अनु पाहवा, निशा अरोड़ा , कोमल मेहरा, पायल सैनी,आशा कवात्रा ,शिमला धीमान ,भक्त सुशील तलवाड़ और संगीता तलवाड़ के साथ सभी भक्तों ने मां दुर्गा की भेंटे गाई और सुन्दर नृत्य किया।
पण्डित राहुल मिश्रा ने वैदिक मंत्रों से मां दुर्गा की पूजा अर्चना और आरती करवाई।
डॉ. मिश्रा ने भगवान राम के सद्गुणों का गुणगान किया और सभी का जीवन मंगलमय हो उसके लिए ध्यान और सामूहिक प्रार्थना की।सभी सहयोगियों और भक्तों का हार्दिक आभार प्रकट किया और बताया कि समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया द्वारा रचित ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ सहजयोग के मार्ग को उजागर करती है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कर्मयोग पर सर्वाधिक बल दिया है। सकाम कर्म बंध में और निष्काम कर्म मुक्ति में ले जाता है।
श्रीमद्भगवदगीता का बहुत सुन्दर भावानुवाद उन सभी को समर्पित है,जो भगवान कृष्ण को प्रेम करते है तथा गीता में प्रतिपादित सहजयोग के मार्ग पर चलना चाहते है। यह सभी साधकों के लिये पठनीय और संग्रहणीय है। जिसको समर्थगुरु धाम के गैलेरिया, मुरथल से साधक गण प्राप्त कर सकते है और अपने जीवन को बहुत सुंदर बना सकते है।
ट्वीटर के माध्यम से आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने बताया कि जिसका कर्म, फल पर आश्रित नहीं है, फल प्राप्त करने के लिए जो कर्म नहीं करता है, फिर भी,जो भी करने योग्य है,जो भी उत्तरदायित्व उसके अनुसार,अपने रोल के अनुसार,अपनी भूमिका के अनुसार सारे कर्म करता है, वही संन्यासी है, वही योगी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह आज

Fri Apr 18 , 2025
श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह आज। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और आयुष मंत्रालय के सचिव करेंगे शिरकत।दीक्षांत समारोह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण, पूरी गरिमा और शिष्टता से मनाएंगे : प्रो. धीमान। कुरुक्षेत्र, 17 अप्रैल :श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वैद्य करतार सिंह […]

You May Like

Breaking News

advertisement