पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन पटना में लिए संकल्प पर कार्य की योजना बनाई

पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन पटना में लिए संकल्प पर कार्य की योजना बनाई।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्राइड लोक सभा के वरिष्ठ अधिकारियों से की चर्चा।

चंडीगढ़, 18 अप्रैल :
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के पटना सम्मेलन में लिए संकल्प तथा ‘एक राष्ट्र-एक विधान’ विजन का क्रियान्वयन करने के लिए वीरवार और शुक्रवार को लोक सभा के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। विधान प्रारूपण में 36वें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शिष्टमंडल के साथ पहुंचे कोर्स डायरेक्टर डॉ. के.एन. चतुर्वेदी और प्राइड के उप-सचिव सुनील मिनोचा आदि से हुई बातचीत में विधान सभा के अनेक आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हरियाणा विधान सभा सचिवालय संवैधानिक मूल्यों के जन-जन तक प्रचार प्रसार की योजना बना रहा है। हरियाणा विधान सभा में हाल ही में हुई युवा संसदों पर भी चर्चा की गई। विस अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं व जनता को प्रोत्साहन मिलता है। इस कड़ी में भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश में जारी रखने की योजना पर विचार किया गया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं व युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास होंगे। पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के प्रतिनिधियों के भी कार्यक्रम होंगे। इसके लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई जा रही है।
हरियाणवीं लोकधुनों पर थिरके विदेशी मेहमान
विधान प्रारूपण में 36वें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ पहुंचा 13 देशों के 27 सदस्यीय तथा लोक सभा अधिकारियों के शिष्टमंडल में शामिल प्रतिनिधि हरियाणवी लोकधुनों पर जमकर थिरके। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी मौजूद रहे। उन्होंने विदेशी मेहमानों की हौंसलाअफजाई की। विस अध्यक्ष ने उनके साथ भोजन किया और संसदीय प्रणाली पर अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कलाकारों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर हरियाणवी और राजस्थानी लोक धुनों का जादू बिखेरा, जिस पर विदेशी शिष्टमंडल के सदस्य झूम उठे। टीम का नेतृत्व प्रमुख शहनाई वादक लोकेश आनंद ने किया। संगीतकारों ने वाद्य यंत्रों से ऐसा समां बांधा कि विदेशी प्रतिनिधिमंडल में शामिल युवक-युवतियां थिरकते नजर आए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज कल्याण में रेडियो की सेवाओं का ऐतिहासिक योगदान: बंडारु दत्तात्रेय

Fri Apr 18 , 2025
समाज कल्याण में रेडियो की सेवाओं का ऐतिहासिक योगदान: बंडारु दत्तात्रेय। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय शुक्रवार को हिरमी में आयोजित रेडियो स्टेशन इरादा रेडियो का बटन दबाकर किया शुभारंभ। कुरुक्षेत्र 18 अप्रैल : हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि समाज कल्याण में रेडियो की सेवाओं […]

You May Like

advertisement