शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन के कार्यालय का शुभारंभ

शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन के कार्यालय का शुभारंभ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

जींद : शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन” यह एक समाज सेवी संस्था है जो पिछले काफी वर्षों से महिला एवं बाल विकास के लिए कार्यरत है अभी कुछ समय पूर्व ही राष्ट्रीय स्तर पर रजिस्टर्ड हुई है शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से 21 अप्रैल 2025 को रामराय जीन्द में कार्यालय शुभारंभ समारोह” कार्यक्रम रखा गया था। जो बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुदेश शर्मा, सचिव राजबीर शर्मा के निर्देशानुसार एवं उपाध्यक्ष, सहसचिव की अनुशंसा से मुख्य आतिथ्य के बीच प्रातः 11 बजे गणपति वंदना व मंत्रोच्चारण से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जो प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चला। इस शुभ अवसर पर रामराय (जीन्द) की सरपंच श्रीमती आरती देवी, पंच श्रीमती बबीता देवी, स्थानीय वरिष्ठ नागरिक मातृशक्ति, बच्चे व माता, बहनों ने अपना स्नेहपूर्ण आशिर्वाद दिया व कार्यक्रम को सफल बनाया। इस शुभ अवसर पर शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन परिवार सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुदेश शर्मा, सचिव राजबीर शर्मा, रामफल सौपर्ण, सुरेंद्र, नरेंद्र अत्री, विक्रम दत्त भारद्वाज, धर्मबीर शर्मा,आदित्य, रुद्र एवं मातृ शक्ति जिनमें संतरा देवी, सावित्री देवी, दर्शना देवी, कमला देवी, प्यारी देवी,ओमपत्ती,कमलेश, रणु, मनीषा, सुमन, सीमा, तमन्ना आदि सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहे व शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन को व पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ और शुभ आशीर्वाद प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना हेतु सभी से आशीर्वाद प्राप्त कर सभी को नारी सशक्तिकरण, उत्थान, शिक्षा, बाल विकास व संस्था द्वारा चलाये जा रहे अभियान, कार्यशैली वा संस्था के बारे में बताकर समझाया कि हम सभी मिलकर किस प्रकार से सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकते हैं। सुदेश शर्मा समाज सेविका के रूप में काफी वर्षों से समाज में सकारात्मक बदलाव, महिला सशक्तिकरण, विशेष रूप से महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही हैं और इनकी निस्वार्थ सेवाभाव, योगदान व योग्यता को देखते हुए कई संस्थान व संस्थाओं द्वारा सम्मानित की जा चुकी हैं । सुदेश शर्मा जी अधिवक्ता भी हैं और भविष्यवक्ता भी इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम की है कि यदि कोई महिला कुछ करने की ठान ले तो वह क्या नहीं कर सकती। उन्होंने अपने आपको महिला सशक्तिकरण व बाल विकास के लिए समर्पित किया हुआ है ये गरीब व असहाय लोगों के लिए सभी प्रकार की हैल्प करने को सदैव तत्पर रहती हैं। और आने वाले समय में समाज कल्याण व महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं। समय-समय पर ये समाज सेवा हेतु सभी का आवाह्न करती आयी हैं और कार्यक्रम के दौरान भी इन्होंने सकारात्मक बदलाव के लिए मिलकर आगे बढ़ने की बात कही व अपने विचारों को सभी के समक्ष रखकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ व सभी ने जलपान व प्रसाद ग्रहण कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया

Wed Apr 23 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल : महावीर जैन पब्लिक स्कूल के आत्म जैन हाल में आज पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या श्रीमती मंजुला गोयल ने अपने संबोधन में कहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement