उत्तराखंड: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन,

सागर मलिक

पहलगाम आतंकी हमले की सीएम धामी ने निंदा की। मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। कहा कि यह अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दे,

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पर्यटकों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पर्यटकों की सहायता के लिए मंगलवार को चौबीसों घंटे चलने वाली आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की। आधिकारिक प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि अनंतनाग जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सहायता या जानकारी के लिए चौबीसों घंटे आपातकालीन हेल्प डेस्क स्थापित की है। पर्यटक जानकारी या सहायता के लिए 01932222337, 7780885759, 9697982527 या 6006365245 पर संपर्क कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में भी एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। पहलगाम आतंकवादी घटना पर सहायता के लिए पर्यटक 01942457543, 01942483651 या 7006058623 पर संपर्क कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा 2025: बदरी केदारधाम के लिए मई के ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल

Thu Apr 24 , 2025
सागर मलिक चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की संख्या को 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है। केदारनाथ के लिए 6.82 लाख, बदरीनाथ के लिए 6.01 लाख, गंगोत्री के लिए 3.55 लाख, यमुनोत्री के लिए 3.24 लाख, हेमकुंड साहिब के 34633 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं, चारधाम यात्रा में केदारनाथ व […]

You May Like

Breaking News

advertisement