पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, निकाला कैंडल मार्च

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, निकाला कैंडल मार्च ।
जीत बहादुर लाल
सगड़ी (आजमगढ़):पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अजमतगढ़ नगर पंचायत में बुधवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत से पूरे देश में आक्रोश फैल गया। हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने अजमतगढ़ नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। अजमतगढ़ नगर पंचायत के लोगों ने शोक सभा कर शंकर तिराहे पर मोमबत्ती जलाकर आक्रोश जताया। युवा समाजसेवी परितोष जायसवाल में ने कहा कि भारत में रह रही देशविरोधी ताकतों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आतंकवादी की कार्रवाई से पूरा देश मर्माहतहै। जिन्होंने इस घटना में अपने परिवार को खोया है हम लोगों के साथ पूरी तरह से खड़े हैं। लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कहा कि इस आतंकी घटना के विरोध में देश एकजुट है। आतंकवादियों को पनाह दे रहे देश पर कार्रवाई होनी चाहिए।इस दौरान कन्हैया अग्रवाल,अजय साहनी,शुभम राय,सोनल त्रिपाठी,पारितोष जायसवाल,रमेश चतुर्वेदी,जीतेंद्र गुप्ता,मोहन राय,कैलाश पति राय,अर्जुन,रत्नेश यादव,सन्तोष यादव,जेपी राय,विजय शंकर सिंह,कुमार गौरव आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम ए ; बी ए; एम ए; बी ए. तलाक विवाह तलाकएक राजनैतिक अपरिपक्वता पुलवामा पहलगाम संसद वक़्फ धनखङ निशिकांत दुबे

Thu Apr 24 , 2025
एम ए ; बी ए; एम ए; बी ए. तलाक विवाह तलाकएक राजनैतिक अपरिपक्वता पुलवामा पहलगाम संसद वक़्फ धनखङ निशिकांत दुबे। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्रस्तुति : डॉ. महेंद्र शर्मा। पानीपत : यह विषय ही राष्ट्र को ले डूबे ब्राह्मणों के चुप रहने का अर्थ सदैव मौन स्वीकृति नहीं होता, […]

You May Like

Breaking News

advertisement