सडक़ों पर गलत साइड पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : नेहा सिंह

सडक़ों पर गलत साइड पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : नेहा सिंह।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पिपली चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने व सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्त टीम करेगी विजिट।
कुरुक्षेत्र में एनएचएआई से सर्विस रोड पर आने व जाने के दिए जाएंगे 6 मार्ग।
रोड सेफ्टी की बैठक में गैर हाजिर रहने वाले एचओडी को जारी होंगे नोटिस।

कुरुक्षेत्र 24 अप्रैल : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इस मामले में सभी विभागों के अधिकारियों को गंभीरता से लेकर अपने-अपने विभाग के स्तर पर कार्रवाई करनी होगी। अहम पहलू यह है कि सडक़ों पर गलत साइड पर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और चालान भी किए जाए।
उपायुक्त नेहा सिंह वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की मासिक बैठक को सम्बोधित कर रही थी। इससे पहले आरटीए इंस्पेक्टर जोगिन्द्र सिंह ने जिला सडक़ सुरक्षा समिति के एजेंडे को हाउस के समक्ष रखा और विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की है। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि पिपली से लाडवा रोड पर सभी अवैध कटों को तुरंत बंद किया जाए। इसके साथ ही एनएच-44 पर जितने भी अवैध कट है, उनकों बंद करने के बाद सम्बन्धित विभाग तुरंत रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में कुरुक्षेत्र जिले में एक्सीडेंट प्रोन एरिया में सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा है। इसलिए सभी अधिकारी भविष्य में भी सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गंभीरता से कार्य करते रहेंगे, शहर में जल्द से जल्द ट्रैफिक लाइट को शुरू किया जाए। इस विषय को एमसी अधिकारी गंभीरता से ले और 7 दिनों के अंदर कार्य पूरा करना सुनिश्चित भी करे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, मार्किटिंग बोर्ड, नगरपरिषद और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी अपने-अपने अधीनस्थ सडक़ों को दुरूस्त करेंगे और रोड सेफ्टी से सम्बन्धित तमाम औपचारिकताओं को जल्द पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा जहां-कहां भी स्पीड ब्रेकर की जरूरत है वहां पर स्पीड बे्रकर लगाना सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त नेहा सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सडक़ दुर्घटना में घायल लोगों का नि:शुल्क इलाज करवाने की सरकार की योजना को अमलीजामा पहनाया जाए और जो भी अस्पताल इलाज ना करे उसको नोटिस जारी किया जाए। इसके अलावा सोमवार को आईएमए के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक भी बुलाई जाए। उन्होंने नगर परिषद द्वारा शहर में सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी विभाग सडक़ सुरक्षा के एजेंडों को गंभीरता से ले और शिकायतों पर तुरंत एक्शन लें। इस मौके पर एडीसी सोनू भट्ट, एसडीएम अमन कुमार, एसडीएम पंकज सेतिया, एसडीएम डा. चिनार चहल, नगराधीश डा. रमन गुप्ता, एएसपी प्रतीक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
पिपली चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने व सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्त टीम करेगी विजिट।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि पिपली चौक के आस-पास के क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बनाएं रखने और सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएचएआई, पुलिस, पीडब्लयूडी के अधिकारी एसडीएम थानेसर की अध्यक्षता में संयुक्त विजिट करेंगे। यहां पर अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ सर्विस रोड पर वनवे ट्रैफिक बनाने की संभावनाओं को देखेंगे।
कुरुक्षेत्र में एनएचएआई से सर्विस रोड पर आने व जाने के दिए जाएंगे 6 मार्ग।
उपायुक्त नेहा सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कहा कि कुरुक्षेत्र के आस-पास एनएच-44 पर आने और जाने के लिए अलग-अलग मार्ग तैयार किए जा रहे है, इन मार्गों की संख्या 6 बताई जा रही है। यह कार्य एनएचएआई की तरफ से आगामी एक महीने में पूरा कर दिया जाएगा। इस योजना के बाद सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
रोड सेफ्टी की बैठक में गैर हाजिर रहने वाले एचओडी को जारी होंगे नोटिस।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में जिन विभागों के एचओडी गैर हाजिर है, उन अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। इसके साथ ही भविष्य में बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी गैर हाजिर नहीं रहेगा और सभी अधिकारी एजेंडे की तैयारी करके ही बैठक में आएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण आयुष विवि में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर व्याख्यान

Thu Apr 24 , 2025
श्री कृष्ण आयुष विवि में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर व्याख्यान। हरियाणा संपादक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 एनसीएच के पूर्व चेयरमैन और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के सचिव करेंगे शिरकत। कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल :श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आज शुक्रवार को विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार आयोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement