उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान ग्रामीणों में मचा हड़कंप

उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान ग्रामीणों में मचा हड़कंप
आजमगढ़ जनपद के विद्युत उप खंड अधिकारी तुषार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज (ग्रामीण) के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार बकाये बिल और विद्युत चोरी तथा ओवरलोडिंग को लेकर पूरे स्टाफ के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम रसूलपुर नंदलाल में उपखंड अधिकारी तुषार श्रीवास्तव,अवर अभियंता सत्यम गौड़, आशुतोष सिंह यादव, हेमंत यादव के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान चोरी से विद्युत उपभोग कर रहे 15 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कराया गया।उपकेंद्र बिलरियागंज और रौनापार के अंतर्गत विद्युत बकाए पर विच्छेदित लाइनों को बिना बकाया जमा करे चोरी से विद्युत उपभोग कर रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 138बी के अंतर्गत FIR कराया गया।5 उपभोक्ताओं के लोड में वृद्धि कराई गई एवं 3 उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन किया गया। इस पूरे मामले से क्षेत्र में दहशत बनी रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा मंदिर श्री नीलकंठ सेवा सभा फिरोजपुर तीन दिवसीय कथा के दूसरे दिवस में भगवान शिव के अद्वितीय रूप से जुड़े रहस्यों को उद्धाटित किया

Mon Apr 28 , 2025
दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा मंदिर श्री नीलकंठ सेवा सभा फिरोजपुर तीन दिवसीय कथा के दूसरे दिवस में भगवान शिव के अद्वितीय रूप से जुड़े रहस्यों को उद्धाटित किया (पंजाब) फिरोजपुर 27 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= जन-मानस को आध्यात्मिकता के प्रति जागृत करने के उद्देश्य से दिव्य ज्योति […]

You May Like

advertisement