पुलिस महानिरीक्षक बरेली रेंज बरेली द्वारा थाना आंवला क्षेत्र में मनौना धाम पुलिस चौकी का किया उद्धाटन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली रेंज बरेली द्वारा थाना आंवला क्षेत्र में मनौना धाम पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। मनौना धाम एक प्रसिद्धि धार्मिक स्थल है जहाँ देश भर से श्रद्धालु अत्यधिक संख्या में पहुँचते हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन सुगम बनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु प्रभावी पुलिस प्रबन्ध किए जाने की अत्यधिक आवश्यकता थी । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बरेली द्वारा माह अगस्त, वर्ष 2024 में पुलिस चौकी के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया था। मनौना धाम के महंत श्री ओमेन्द्र चौहान तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी , अपर पुलिस अधीक्षक यातायात , उपजिलाधिकारी आंवला , क्षेत्राधिकारी आंवला तथा प्रभारी निरीक्षक आंवला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Wed Apr 30 , 2025
संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सिरौली क्षेत्र में अविवाहित बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को उसके ही परिजनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्या […]

You May Like

Breaking News

advertisement