जब भी तेरे हाथों में कुदाल उठाया पर्वत का सीना चीर नीर बहाया……. श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मनाया गया श्रमिक दिवस

जब भी तेरे हाथों में कुदाल उठाया पर्वत का सीना चीर नीर बहाया……. श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मनाया गया श्रमिक दिवस।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 1 मई : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को श्रमिक दिवस कर्मठता से मनाया गया ।इस अवसर पर विद्यालय में श्रमिक दिवस को प्रेरणास्पद बनाते हुए बच्चों के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जैसे पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिता,भाषण लेखन,छोटे बच्चों के लिए काव्य पाठ का भी आयोजन किया गया था इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया स इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती रोमिल रानी ने श्रमिक दिवस मनाने की परंपरा के इतिहास पर प्रकाश डाला स भाषण लेखन में कक्षा 9 की ख़ुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार कक्षा 10 वीं और कक्षा 9वीं की छात्रा गीतम और समरीन ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया स इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 12वीं कॉमर्स की छात्रा निधि रही तथा द्वितीय स्थान कक्षा 11वीं कॉमर्स की छात्रा गुरुकीरत ने प्राप्त किया स पोस्टर मेकिंग में कक्षा 8वीं का वंश प्रथम, कक्षा 8वीं तन्वी द्वितीय कथा कक्षा आठवीं की ही आदित्य और गरिमा ने सामूहिक रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया स कक्षा सातवीं में सामूहिक रूप प्रथम स्थान कनक और मिशिका ने प्राप्त किया, सामूहिक रूप से द्वितीय स्थान ईशांत और परी ने प्राप्त, कक्षा सातवीं किस में तृतीय स्थान पर रही स पोस्टर मेकिंग में भी कक्षा 6वीं की नेहा ने प्रथम स्थान और परिधि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया स इसी प्रकार छोटी कक्षा में काव्य पाठ में प्रथम स्थान कक्षा तीसरी के रश्वित ने प्रथम, कक्षा 5वीं की जसनीत ने दूसरा तथा कक्षा 4 के एयांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया स विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मंजुला गोयल ने.. श्रमिको के महत्व पर प्रकाश डाला…इस अवसर पर उप प्राचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने भी बच्चों को संबोधित किया… इस अवसर पर विद्यालय के अन्य स्टाफ गण भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणवी सांग के संरक्षण के लिए कला कीर्ति भवन में हुई प्रदेश के सांग कलाकारों की बैठक

Fri May 2 , 2025
हरियाणवी सांग के संरक्षण के लिए कला कीर्ति भवन में हुई प्रदेश के सांग कलाकारों की बैठक। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अहम मुद्दों पर हुई चर्चा।सांग विधा के संरक्षण और संवर्धन के लिए हरियाणा कला परिषद उठाएगी अहम कदम। नागेंद्र शर्मा। कुरुक्षेत्र 01 मई : सांग लोक नाट्य की एक […]

You May Like

advertisement