हाजी सय्यद बाबा की दरगाह पर चार रोज़ा उर्स का आगाज़

हाजी सय्यद बाबा की दरगाह पर चार रोज़ा उर्स का आगाज़

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : स्टेशन रोड जंक्शन कैंट मस्जिद हाथीखाना स्थित दरगाह हाजी सय्यद बाबा रहमतुल्लाह अलैह पर चार रोज़ा उर्स का आगाज़ बाद नमाज़े इशा मिलादे पाक से हुआ,दिनभर अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाज़री देकर गुलपोशी व चादरपोशी कर दुआ मांगी।बाद नमाज़े जोहर सपा नेता ई.अनीस अहमद ख़ाँ दरगाह पहुँचे उन्होंने दरगाह पर अमन चैन की दुआ के साथ पहलगाम जैसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिये खुसूसी दुआ की,देश की हिफाज़त,तरक्की खुशहाली की दुआ की गई।समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने भी दरगाह हाज़री पर दी और आतंकबाद के खात्मे की दुआ की।इस मौके पर मुतावली अनवार अहमद ने सभी अकीदतमंदों का इस्तक़बाल किया।उन्होंने कहा कि 75वं उर्स हाजी सय्यद बाबा की तैयारियां पूरी हो चुकी है कुल शरीफ की रस्म 4 मई को बाद फ़ज़र सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर अदा की जाएगी,2,3 मई बाद नमाज़े इशा महफिले समां में मशहूर कब्बाल गुलाम वारिस और इंतेज़ार की टीम कलाम के जरिये अकीदत का नज़राना पेश करेंगे।
इस मौके पर,ई अनीस अहमद ख़ाँ, पम्मी ख़ाँ वारसी, समाजसेविका सम्युन खान,मुशर्रफ खान,इदरीस खान,नायब सदर अब्दुल जब्बार,इसराफिल राशमी खान,पंकज सक्सेना,नसीर अहमद,अनीस खां, ज़ुबैर खान,ज़हीर शेख,मोहम्मद इमरान,वसीम देवू,अनवार अहमद सदर,बाबू भाई, तौसीफ खान,मो आरिफ आदि बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे।
दरगाह कमेटी के नायब सदर एवं मीडिया प्रभारी जुनैद हसन एडवोकेट ने बताया कि जुमे के रोज़ बाद नमाज़े इशा महफ़िल ए समां की महफ़िल होगी,दरगाह पर लंगर का इंतेज़ाम भी रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल सुरक्षा एवं महिला कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की गई मीटिंग

Fri May 2 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नीलेश मिश्रा क्षेत्राधिकारी हाईवे, बरेली की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के सभागार में बाल सुरक्षा एवं महिला कल्याण के कार्यक्रम को राज्य सरकार की मंशानुरूप सफल बनाए जाने के उद्देश्य से संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारीगण की सहयोगात्मक मीटिंग हुई, जिसमें अध्यक्ष बाल कल्याण […]

You May Like

advertisement