उत्तराखंड: प्रदेश की 14 लघु जल विद्युत परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार, डीपीआर व पीएफआर रिपोर्ट भेजी गई

सागर मलिक

प्रदेश की 14 लघु जल विद्युत परियोजनाओं की डीपीआर व पीएफआर रिपोर्ट शासन को भेजी गई। आगामी कैबिनेट में इसका प्रस्ताव आएगा।

प्रदेश में 14 लघु जल विद्युत परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं। राज्य की हाइड्रो पावर पॉलिसी के तहत इन परियोजनाओं पर आगामी कैबिनेट में मुहर लग सकती है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) ने सभी प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं।

प्रदेश में पिछले साल नई हाइड्रो पावर पॉलिसी आई थी, जिसके तहत यूजेवीएनएल ने काम तेज कर दिया है। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और टिहरी में कुछ नदियों, गाड-गदेरों पर यह लघु जल विद्युत परियोजनाएं चिह्नित की गईं। इनमें से चार परियोजनाओं की डीपीआर मंजूर हो चुकी है जबकि 10 की प्रारंभिक व्यवहार्यता रिपोर्ट (पीएफआर) भी मंजूर हो चुकी है। यूजेवीएनएल के एमडी डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि परियोजनाओं में सरकार के स्तर से कुछ संशोधन की जरूरत है, जिस पर कैबिनेट निर्णय लेगी।

165 मेगावाट बढ़ जाएगा बिजली उत्पादन
राज्य में लघु जल विद्युत परियोजनाओं में भी बिजली उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। यूजेवीएनएल एमडी के मुताबिक, इन 14 परियोजनाओं से राज्य को सीधे 165.4 मेगावाट बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अन्य जिलों की नदियों पर भी लघु परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है,

ये हैं प्रस्तावित 14 लघु जल विद्युत परियोजनाएं

परियोजना का नाम क्षमता(मेगा.) नदी

मुवानी 15 गुरघाड नाला, रामगंगा नदी

कमटोली 14 रामगंगा नदी

सेराघाट 11.1 सरयू, महाकाली

बालगाड 19.8 रामगंगा

जिम्बा मारम 21 जिम्बा गदेरा

रालम बायसैनी 16 रालम गाड गोरीगंगा

मन्डप 15 सेला-यांक्ति गाड धौलीगंगा

यूंशानी 12 यूंशानी नदी गोरीगंगा

पीतलिगाड 06 पीतलिगाड गोरीगंगा

नक्कालगाड 12 नक्कालगाड धौलीगंगा

पैनागाड 12 पैनागाड गोरीगंगा

रिक्नाल 04 रिक्नाल गाड

गारसाड 2.5 गदसरगाड

बदरीगाड 05 बदरीगाड

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अरुण पांडे जी के नेतृत्व में सीएम धामी से मिला

Wed May 7 , 2025
सागर मलिक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण कुमार पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिलकर परिषदकी प्रान्तीय अधिवेशन में राज्य कर्मियों के विभिन्न लम्बित प्रकरणों पर लिए गए निर्णयों पर कार्रवाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement