उत्तराखंड: खाई में गिरी पर्यटकों की कार, चालक समेत चार लोग थे सवार

उत्तराखंड: खाई में गिरी पर्यटकों की कार, चालक समेत चार लोग थे सवार,
सागर मलिक

*कार लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की तरफ जा रही थी, तभी अचानक सड़क पर जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार खाई में जा गिरी। *

मसूरी में शुक्रवार को पर्यटकों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक और महाराष्ट्र के तीन यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल को सूचना मिली थी कि गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के पास एक वाहन खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची टीम ने वाहन संख्या(UK09 TA 7227) स्विफ्ट डिजायर लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की तरफ जा रही थी, तभी अचानक सड़क पर जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार खाई में जा गिरी। टीम ने तुरंत घायलों को खाई से निकाला गया। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे।

इस दौरान चालक प्रशांत सकलानी (35) पुत्र चंद्र मोहन सकलानी निवासी प्रेम नगर देहरादून, महाराष्ट्र निवासी जय देसाई (45) व उनकी पत्नी झरना देसाई (44) व उनकी छोटी बेटी (9) तृषा देसाई घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लंढौर भिजवाया गया है। घायलों को मामूली चोटे आई हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: आपातकाल में बंकर बनेंगे देहरादून के बेसमेंट, शहरवासियों की सुरक्षा के ये है इंतजाम

Sat May 10 , 2025
उत्तराखंड: आपातकाल में बंकर बनेंगे देहरादून के बेसमेंट, शहरवासियों की सुरक्षा के ये है इंतजाम,सागर मलिक देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 500 से अधिक बेसमेंट हैं। यह बेसमेंट देहरादून, पछवादून व परवादून क्षेत्र में स्थित हैं। एमडीडीए की ओर से बेसमेंटों को लेकर हुई बैठक में कहा गया कि यह […]

You May Like

advertisement