लखीमपुर खीरी के युवक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटकर गांधी उद्यान गेट पर फेंका

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले के युवक को जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। नशे की हालत में होने पर आरोपी सुधीर को गांधी उद्यान के पास छोड़कर फरार हो गए। उसके पास मौजूद रुपये, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और डेबिट कार्ड भी लूट लिया।
लखीमपुर खीरी जिले के गांव झासियां निवासी 25 वर्षीय सुधीर के अनुसार वह शनिवार शाम अपने गांव से बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम मंदिर में खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए निकला था। सोमवार को जब वह ऑटो से घर लौट रहा था, तभी ऑटो में पहले से मौजूद जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उससे बातचीत कर दोस्ती कर ली। इसके बाद उन्होंने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिला दिया, जिससे सुधीर बेहोश हो गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद सुधीर के परिवार के लोग भी बरेली पहुंचे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जहरखुरानी गिरोह की तलाश में जुटी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुवर तुमसे मेरा कई जन्मों का नाता है..!

Wed Feb 5 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : श्री वैष्णों देवी बुआ दाती संकीर्तन मण्डल एवं झिड़ी धाम आश्रम बरेली के संस्थापक श्रद्धेय सतगुरु देव श्री रामनाथ अरोरा जी की भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभी का आयोजन स्थानीय झिड़ी धाम आश्रम में आज 2 बजे से 4 बजे तक किया गया। श्रद्धांजलि सभा में व्यास […]

You May Like

Breaking News

advertisement