रामगंगा अध्ययन यात्रा तीसरे दिन पहुंची तैतुरा गांव, नदी संरक्षण को लेकर स्थानीयों से संवाद

रामगंगा अध्ययन यात्रा तीसरे दिन पहुंची तैतुरा गांव, नदी संरक्षण को लेकर स्थानीयों से संवाद

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

अल्मोड़ा, 14 मई : स्रोत से संगम पश्चिमी रामगंगा अध्ययन पदयात्रा अपने तीसरे दिन तैतुरा गांव पहुंच गई है। हिमगिरि ग्रीन फाउंडेशन, इन्हेयर और पहाड़ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में चल रही यह 150 किमी लंबी पदयात्रा रामगंगा पश्चिमी नदी के पारंपरिक ज्ञान, पारिस्थितिकी और समुदाय-नदी संबंधों के गहन अध्ययन का माध्यम बन रही है।
12 मई को गैरसैंण से प्रारंभ हुई यह यात्रा दूधातोली, पांचाली गांव और मेहलचोरी होते हुए आज तैतुरा पहुंची। तीसरे दिन की यात्रा के दौरान अध्ययन दल ने तैतुरा गांव के स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया और नदी से उनके संबंध, आजीविका और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों के साथ एक संवाद सत्र का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों और युवाओं ने भी भाग लिया।
यात्रा का नेतृत्व पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट (हिमगिरि) और चिन्मय शाह (इनहेयर) कर रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य पश्चिमी रामगंगा नदी के तटीय क्षेत्रों में निवास कर रहे समुदायों के पारंपरिक ज्ञान का दस्तावेजीकरण करना, जलगम क्षेत्र की जैव विविधता को समझना और हिमालयी नदियों के संरक्षण हेतु जन-जागरूकता बढ़ाना है।
यात्रा चौथे दिन खजूरानी की ओर प्रस्थान करेगी, जहाँ अगले संवाद सत्र और अध्ययन गतिविधियाँ आयोजित होंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और समर्पण की विजय गाथाः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sat May 17 , 2025
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और समर्पण की विजय गाथाः प्रो. सोमनाथ सचदेवा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजय तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी। कुरुक्षेत्र, 14 मई : ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के शौर्य, साहस, पराक्रम और समर्पण की विजय गाथा है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement