पक्षियों का संरक्षण पर्यावरण और इकोसिस्टम के लिए महत्वपूर्णः प्रो. ए.आर. चौधरी

पक्षियों का संरक्षण पर्यावरण और इकोसिस्टम के लिए महत्वपूर्णः प्रो. ए.आर. चौधरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुवि में पक्षियों के पानी पीने के लिए रखे गए सकोरे।

कुरुक्षेत्र, 13 मई : पक्षियों का संरक्षण हमारे पर्यावरण और इकोसिस्टम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पक्षी हमारे पर्यावरण को संतुलित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और उनके संरक्षण के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। यह विचार छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर.चौधरी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में एन. एस. एस. यूटीडी इकाई -3 और यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित सकोरा अभियान में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए । इस अभियान में बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा भाग लिया और बढ़ती हुई गर्मी में पक्षियों के पानी पीने के लिए पूरे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पानी के सकोरे रखे गए ।
एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ आनंद कुमार ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हम पक्षियों के संरक्षण में योगदान कर सकते हैं और उनके जीवन को बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह अभियान हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक करता है और हमें अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने के लिए प्रेरित करता है। अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि माथुर ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हम पक्षियों के संरक्षण और उनके जीवन को बचाने के लिए एक छोटा सा प्रयास करना चाहते हैं। इस कार्यक्रम में राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अवार्डी हर्ष कुमार, मीनाक्षी कांत एनएसएस स्वयंसेवक अर्जुन, विकास, विक्रम, दिव्या, रजनी, सिमरन सहित आदि सभी एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्टार्टअप एवं उद्यमिता विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधारः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sat May 17 , 2025
स्टार्टअप एवं उद्यमिता विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधारः प्रो. सोमनाथ सचदेवा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुवि में त्रिपक्षीय समझौते पर हुए हस्ताक्षर। कुरुक्षेत्र, 13 मई : स्टार्टअप एवं उद्यमिता विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार है। नवाचार और तकनीकी उन्नति के इस युग में, स्टार्टअप व उद्यमिता […]

You May Like

advertisement