एसएसपी की कड़ी कारवाई : हत्या, लूट और नशा तस्करी में लिप्त 7 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट

एसएसपी की कड़ी कारवाई : हत्या, लूट और नशा तस्करी में लिप्त 7 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी के निर्देश पर 7 शातिर अपराधियों की बी-क्लास हिस्ट्रीशीट खोली गई है। ये अपराधी हत्या, लूट, वाहन चोरी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से संलिप्त रहे हैं।
पुलिस द्वारा संकलित इन अपराधियों के आपराधिक इतिहास के आधार पर उन्हें लगातार निगरानी में रखा जाएगा। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने बहेड़ी के ग्राम जाम सावंत सुमाली निवासी मुजीबुर्रहमान पुत्र सुलेमान पर चोरी के वाहनों के कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के 8 मामले दर्ज हैं। अब्दुल रऊफ पुत्र सुलेमान पर कूटरचित दस्तावेज बनाने के 2 मामले दर्ज हैं। भोजीपुरा के सैदपुर चुन्नीलाल निवासी मो. रजा उर्फ गुड्डू पुत्र अमी खां पर एनडीपीएस एक्ट के तहत 6 मामले दर्ज हैं। किला के पंजाबपुरा निवासी मयंक अवस्थी उर्फ मोहित पुत्र राधेश्याम अवस्थी पर हत्या और जुए के 5 मामले दर्ज हैं। शेरगढ़ के सिसई निवासी गुड्डू पुत्र मो. नवी पर लूट के 4 मामले दर्ज हैं। बब्लू उर्फ इंतजार अहमद पुत्र सदीक अहमद पर लूट के 3 मामले दर्ज हैं। सुभाषनगर के सिठौरा मढ़ीनाथ निवासी जोधा सिंह पुत्र लक्ष्मण पर एनडीपीएस एक्ट का 1 मामला दर्ज है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि इन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने का मकसद यह है कि इन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। जिले में अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाएगी। जिन लोगों ने कानून तोड़ने को आदत बना लिया है, उनके खिलाफ हर स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिस्ट्रीशीट के जरिए पुलिस अब इन पर चौबीसों घंटे नजर रखेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की मांग जल्द बने पत्रकार सुरक्षा कानून: डॉ. इन्दु बंसल

Tue May 20 , 2025
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की मांग जल्द बने पत्रकार सुरक्षा कानून: डॉ. इन्दु बंसल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक झज्जर में दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या। झज्जर 19 मई : हरियाणा के झज्जर जिले के लुहारी गांव में अज्ञात हमलावरों ने बीती रात काे पत्रकार व आरटीआई एक्टिविस्ट धर्मेंद्र की […]

You May Like

advertisement